Himachal Govt
ChandigarhAI से एडिट कर नामी स्कूल के 50 छात्राओं की आपत्तिजनक फोटो...

AI से एडिट कर नामी स्कूल के 50 छात्राओं की आपत्तिजनक फोटो हुई वायरल, मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः एक नामी स्कूल की 50 छात्राओं की आपत्तिजनक फोटो स्नैपचैट की वॉल पर अपलोड करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह फोटो स्कूल की वेबसाइट से ही डाउनलोड की गई है। इसके बाद इन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग कर एडिट किया गया है। छात्राओं के अभिभावकों ने इस मामले में एसएसपी चंडीगढ़ को शिकायत दे दी है। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला 10 अक्टूबर का बताया जा रहा है। एक लड़की के पिता छुट्टी के समय उसे स्कूल लेने गए थे। वह लड़की वहां पर मायूस होकर रोने लग रही थी।

जब पिता ने इसकी वजह पूछी तो उसने बताया कि सीनियर्स का एक स्नैपचैट पोर्टल है। उस पोर्टल पर उसके अलावा कई अन्य लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीर शेयर की गई है। मामले का पता चलते ही चंडीगढ़ पुलिस की साइबर सेल ने इस स्नैपचैट आईडी को इंटरनेट से हटा दिया है। स्कूल प्रशासन मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल की तरफ से मामले में कोई संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं दिया जा रहा है। मामले में अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि स्कूल के जिस पोर्टल से यह फोटो डाउनलोड की गई है।

उस पोर्टल पर अभिभावक, स्कूल के छात्र और स्कूल स्टाफ जुड़ा हुआ है। इस कारण इस तरह की हरकत करने वाला किसी न किसी तरीके से स्कूल से जुड़ा हुआ है। उसकी पहचान कर जल्द से जल्द उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। मामले का खुलासा होने के बाद स्कूल के गेट पर हंगामा बढ़ता देख मौके पर पीसीआर बुला ली गई थी। जब अभिभावक पीसीआर कर्मियों की बातों से सहमत नहीं हुए तो उन्हें एसएसपी चंडीगढ़ से मिलवाया गया। एसएसपी चंडीगढ़ ने मामले में जांच कर सख्त से सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पिता और चाचा पर लगे बेटी से दुष्कर्म के आरोप, गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के ढिल्लो बस्ती इलाके में इंसानियत शर्मसार...

Punjab News: 1 किलो हेरोइन और 41 हजार की ड्रग मनी सहित 2 भाई गिरफ्तार, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते...

अब घोड़ों पर गश्त करेंगी पुलिस, फील्ड में उतरेंगे DSP, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः नशे के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने अभियान तेज...

हैदराबाद में RTI पर राष्ट्रीय सम्मेलन में हरप्रीत संधू ने किया पंजाब का प्रतिनिधित्व

चंडीगढ़ : पंजाब राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू ने...

Punjab News: घरों में आ रहा गंदा पानी, इलाका निवासी परेशान, देखें वीडियो

फगवाड़ा/राजेश कुमारः वरिंदर नगर की गली नंबर एक न्यू...

Punjab News: पिता और चाचा पर लगे बेटी से दुष्कर्म के आरोप, गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के ढिल्लो बस्ती इलाके में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां 19 वर्षीय लड़की...

Punjab News: 1 किलो हेरोइन और 41 हजार की ड्रग मनी सहित 2 भाई गिरफ्तार, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस की ANTF टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

अब घोड़ों पर गश्त करेंगी पुलिस, फील्ड में उतरेंगे DSP, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः नशे के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। शहर में घोड़ों से गश्त के साथ...

हैदराबाद में RTI पर राष्ट्रीय सम्मेलन में हरप्रीत संधू ने किया पंजाब का प्रतिनिधित्व

चंडीगढ़ : पंजाब राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू ने हैदराबाद में आयोजित सूचना आयोगों की राष्ट्रीय कांफ्रेंस में पंजाब...