.
JalandharJalandhar News: You Tuber Money Shoker के Firing की Video Viral

Jalandhar News: You Tuber Money Shoker के Firing की Video Viral

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस ने मशहूर पंजाबी यूट्यूबर मणि शॉकर और उसके 2 साथियों को गिरफ्तार करके अदालत का 4 दिन का रिमांड की दिए जाने की दलील दी, लेकिन कोर्ट ने दलील सुनने के बाद मणि शॉकर का पुलिस को 4 दिन का हासिल किया था। वहीं आज मणि शॉकर की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें कर में सवार होकर मणि शॉकर हाथ में पिस्तौल लेकर बैठा है और हवा में फायरिंग कर रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

दरअसल, गन कल्चर को प्रमोट करने को लेकर पंजाब सरकार द्वारा बैन किया हुआ है। ऐसे में मणि शॉकर की वीडियो सामने आने पर वह विवादों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस द्वारा मणि शॉकर के खिलाफ गन कल्चर को प्रमोट करने के मामले में केस दर्ज किया जा सकता है। बता दे कि मणि शॉकर को पेश करके कोर्ट से रिमांड लेने के दौरान पुलिस ने दलील में कहा था कि इनके गिरोह के और सदस्यों के बारे में पूछताछ की जानी है, जिसे लेकर उन्हें मणि शॉकर का रिमांड चाहिए। बता दें कि पुलिस ने मणि शॉकर सहित उसके साथियों के कब्जे से विदेश में बनी 5 पिस्तौलें बरामद की थी। आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मणि शोकर, पिता जसविंदर सिंह, निवासी गांव अट्टी बाजा, फिल्लौर, दिलप्रीत सिंह, पिता गुरनेक सिंह, निवासी गांव धर्म सिंह वाला, जिला मोगा मेहर सिंह उर्फ प्रिंस, पिता लखविंदर सिंह, निवासी न्यू आजाद नगर, लुधियाना के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से GLOCK 19 Gen4. ऑस्ट्रिया, 9×19 mm – साथ में 3 कारतूस और 2 खाली कारतूस Cugir Romania Model TT-C, Cal. 7.62×25 mm, PW Redmond WA 1995., एक बिना निशान वाली पिस्तौल, Walther Carl Walther Waffen fabrik Ulm/DO Model PP, Cal. 9mm P.A.K., जर्मनी में बनी, एक बिना निशान वाली पिस्तौल, और 2 अतिरिक्त कारतूस बरामद किए थे। दरअसल, सदर पुलिस स्टेशन के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर बलकरण सिंह की देखरेख में, 18 सितंबर को पुलिस चौकी जंडियाला के इंचार्ज एसआई नरिंदर मोहन ने अपनी टीम के साथ जंडियाला मोड़ पर चेकिंग अभियान चलाया गया था। जहां नाके के दौरान, PB-08-GB-1101 नंबर की महिंद्रा स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई।

चेकिंग के दौरान, स्कॉर्पियो के ड्राइवर और उसके बगल में बैठे बिना दाढ़ी वाले व्यक्ति से गाड़ी की जांच कराने और अपने पहचान पत्र व ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने को कहा गया। चेकिंग के दौरान, बिना दाढ़ी वाले यात्री ने पिस्तौल निकाली और SI पर गोली चलाने की कोशिश की। SI ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे एक तरफ धकेल दिया। इस दौरान, उस व्यक्ति ने दो गोलियां चलाईं, जो पास के एक ढाबे की दीवार पर लगीं। बहुत सावधानी से और साथ मौजूद पुलिसकर्मियों की मदद से, दोनों लोगों को काबू में किया गया और उनकी पहचान की गई। गोली चलाने वाले व्यक्ति ने अपना नाम मनप्रीत सिंह उर्फ मणि शॉकर बताया। मनप्रीत सिंह और स्कॉर्पियो ड्राइवर दिलप्रीत सिंह (पिता गुरनेक सिंह) को कानून के अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया, और फायरिंग में इस्तेमाल की गई पिस्तौल (ग्लॉक) व 3 कारतूस पुलिस ने अपने कब्जे में लिए गए थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

राष्ट्रपति के एम्स बिलासपुर के प्रस्तावित दौरे के चलते राज्यपाल ने एनएच-205 के फोरलेन कार्य का किया निरीक्षण

शिमला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान...

Harpal Singh Cheema ने AIIMS Mohali में जूनियर रेजिडेंट के 110 नए पदों को मंजूरी

चंडीगढ़: राज्य में चिकित्सा शिक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा...

Punjab News: Central Jail में कैदियों के दो ग्रुप आपस में भिड़े, मची अफरा-तफरी

गुरदासपुरः केंद्रीय जेल गुरदासपुर (Gurdaspur Central Jail) में वीरवार...

विश्व मानक दिवस के अवसर पर बद्दी में BIS का MSME उद्योग सम्मेलन आयोजित

बद्दी,सचिन बैंसल: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के परवाणू शाखा...

Punjab News: 2 दिन से लापता युवक की लाश नहर से बरामद, परिवार वालों ने जताई हत्या की आशंका

पठानकोटः जिले से एक दो दिन पहले गुम हुए व्यक्ति की लाश मिली नहर से बरामद होने का मामला...

राष्ट्रपति के एम्स बिलासपुर के प्रस्तावित दौरे के चलते राज्यपाल ने एनएच-205 के फोरलेन कार्य का किया निरीक्षण

शिमला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता...

Harpal Singh Cheema ने AIIMS Mohali में जूनियर रेजिडेंट के 110 नए पदों को मंजूरी

चंडीगढ़: राज्य में चिकित्सा शिक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को बड़ा बढ़ावा देते हुए वित्त मंत्री...

Punjab News: Central Jail में कैदियों के दो ग्रुप आपस में भिड़े, मची अफरा-तफरी

गुरदासपुरः केंद्रीय जेल गुरदासपुर (Gurdaspur Central Jail) में वीरवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब कैदियों के...