Himachal Govt
Techअब बिना Internet के होगी PhonePe से पेमेंट, ऐसे मिलेंगी सुविधा

अब बिना Internet के होगी PhonePe से पेमेंट, ऐसे मिलेंगी सुविधा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः आज के समय में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन अभी भी देश में बड़ी संख्या में कई ऐसे लोग हैं जिनके पास स्मार्टफोन या बेहतर इंटरनेट की सुविधा मौजूद नहीं है। ऐसे में PhonePe ने भारत में डिजिटल पेमेंट को और ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाने के लिए एक बड़ी पहल की है। दरअसल, कंपनी ने PhonePe UPI 123Pay सर्विस लॉन्च करने का एलान किया है। इसका उद्देश्य उन एरिया में भी भरोसेमंद डिजिटल पेमेंट पहुंचाना है, जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी खराब है या सिर्फ लिमिटेड 2G नेटवर्क उपलब्ध है।

इसका मतलब है कि अब इंटरनेट डेटा खत्म होने या स्मार्टफोन न होने की कंडीशन में भी फीचर फोन से UPI पेमेंट करना आसान हो जाएगा। खास बात ये है कि PhonePe ने इस सर्विस के लिए कई मोबाइल फोन कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है, इनमें Nokia, HMD, Lava International और itel जैसी कंपनियां भी शामिल हैं। जबकि कुछ चुनिंदा फीचर फोन में ये सर्विस पहले से उपलब्ध कराई जाएगी।

PhonePe की इस नई सर्विस से फीचर फोन यूजर्स कई जरूरी काम आसानी से कर सकेंगे, जिनमें किसी व्यक्ति को पैसे भेजना यानी P2P ट्रांसफर, दुकानदार या व्यापारी को पेमेंट करना यानी P2M पेमेंट, कैमरा वाले फीचर फोन से QR Code पेमेंट, बैंक अकाउंट और बैलेंस की जानकारी देखना और ट्रांजेक्शन हिस्ट्री चेक कर सकेंगे। ऐसे में PhonePe की इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए फीचर फोन यूजर्स को सिर्फ कुछ आसान स्टेप्स पूरे करने होंगे।

अपने फोन में PhonePe की ऐप खोलें।
नियम और शर्तों को स्वीकार करें।
अपना बैंक अकाउंट चुनें।
डेबिट कार्ड के आखिरी छह अंक और एक्सपायरी डेट दर्ज करें।
UPI PIN बनाकर अपनी UPI ID एक्टिवेट करें।
इसके बाद यूजर बिना स्मार्टफोन के भी पेमेंट कर सकेंगे।

किन फोन में मिलेगी यह सुविधा?

Nokia
HMD
Lava International
Itel Mobile

UPI 123Pay में मिलेंगी ये सुविधाएं

डिजिटल पेमेंट की सुविधा
बैंक बैलेंस चेक करना
ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देखना

किन लोगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?

जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है।
जहां इंटरनेट की सुविधा बहुत ज्यादा कमजोर है।
ग्रामीण और छोटे शहरों के लोग।
वे लोग जो डिजिटल पेमेंट शुरू करना चाहते हैं लेकिन तकनीकी जानकारी कम है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 8 IPS और 12 PPS अधिकारियों के हुए तबादलें, Gurpreet Bhullar की हुई वापसी, आदेश जारी

अमृतसरः जंतर-मंतर धरने पर बयान के बाद हटाए गए...

Sepsis की समय पर पहचान जरुरी नहीं तो साबित होगा जानलेवा : डॉ. बलबीर सिंह

चंडीगढ़ : पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना (एमएमएसवाई) के...

Punjab News: Tournament के Final Match में स्टेट मेडलिस्ट पर हमला, गंभीर घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः गुरु नानक स्टेडियम में आयोजित डिस्ट्रिक्ट लैवल जूडो...

घर में लटका मिला Mamata Banerjee की भतीजी का शव, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

Jalandhar News: सेहत विभाग का एक्शन, 4 क्विंटल पनीर किया जब्त, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: त्यौहारी सीजन नजदीक आते ही सेहत विभाग...

Punjab News: 8 IPS और 12 PPS अधिकारियों के हुए तबादलें, Gurpreet Bhullar की हुई वापसी, आदेश जारी

अमृतसरः जंतर-मंतर धरने पर बयान के बाद हटाए गए गुरप्रीत सिंह भुल्लर की दोबारा जिले में वापसी हुई है।...

Sepsis की समय पर पहचान जरुरी नहीं तो साबित होगा जानलेवा : डॉ. बलबीर सिंह

चंडीगढ़ : पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना (एमएमएसवाई) के तहत 1 सितंबर तक सेप्सिस और सेप्टिक शॉक के 12,467...

Punjab News: Tournament के Final Match में स्टेट मेडलिस्ट पर हमला, गंभीर घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः गुरु नानक स्टेडियम में आयोजित डिस्ट्रिक्ट लैवल जूडो टूर्नामेंट में भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, गोल्ड मेडल...

घर में लटका मिला Mamata Banerjee की भतीजी का शव, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी व चचेरे भाई की बेटी का शव मंगलवार...