अमृतसरः जंतर-मंतर धरने पर बयान के बाद हटाए गए गुरप्रीत सिंह भुल्लर की दोबारा जिले में वापसी हुई है। जारी आदेशों के अनुसार अब उन्होंने अमृतसर में IGP बॉर्डर रेंज के तौर पर पदभार संभाला है। दरअसल, अमृतसर में पुलिस कमिश्नर रह चुके और जंतर-मंतर वाले बयान के बाद जांच का सामना करने के बाद गुरप्रीत सिंह भुल्लर को अब IGP के तौर पर बॉर्डर रेंज की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा, राज्य के 6 प्रमुख जिलों के एसएसपी बदले है। सरकार ने पटियाला-मोहाली-बठिंडा और मानसा के SSP का तबादला किया है।

भागीरथ सिंह मीणा को एसएसपी मानसा के पद से हटाकर एआईजी कार्मिक-1, सीपीओ पंजाब नियुक्त किया गया है। उनकी जगह पटियाला में एसपी मुख्यालय के पद पर तैनात वैभव चौधरी को एसएसपी मानसा बनाया गया है। इसी तरह एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा का तबादला कर उन्हें एसएसपी मोहाली नियुक्त किया गया है। वहीं एसएसपी मोहाली हरमनदीप सिंह हंस अब एसएसपी पटियाला की जिम्मेदारी संभालेंगे।

दोनों अधिकारियों की तैनाती आपस में बदली गई है। सुहैल कासिम मीर, जो एआईजी कार्मिक-1, सीपीओ पंजाब के पद पर तैनात थे, को एसएसपी बठिंडा नियुक्त किया गया है। वह ज्योति यादव का स्थान लेंगे। ज्योति यादव को 82वीं बटालियन पीएपी, चंडीगढ़ की कमांडेंट की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल के तहत विभिन्न अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इससे जिलों और पुलिस रेंज में प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव होगा।