टेक्नोलॉजी: बदलते इस दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस काफी प्रचलित हो रहा है। दुनियाभर में लोग इसका बहुत इस्तेमाल भी कर रहे हैं। टेक कंपनियां भी एआई का इस्तेमाल करके लोगों के लिए नए गैजेट्स और रोबोट बना रही है। यह गैजेट्स और रोबोट्स ही आगे आने वाले समय में कई तरह के काम भी कर पाएंगे। अब इसको देखते हुए दक्षिण कोरिया एआई को लोगों की जिंदगी का आम हिस्सा बनाने की सोच रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार देश की पूरी आबादी को जनरेटिव एआई सर्विसेज को मुफ्त पहुंच देने की योजना पर भी लगातार काम कर रही है।
बिना पैसा खर्च कर पाएंगे एआई का इस्तेमाल
दक्षिण कोरिया के विज्ञान और आईसीटी मंत्रालय ने अब हाल ही में अपने AI For Everyone प्रोजेक्ट के लिए तीन शर्तों को चुना है। इस प्रोग्राम का मुख्य मकसद देश के अलग-अलग हिस्सों में एआई को आसानी तक पहुंचाना है। दक्षिण कोरिया की सरकार यह चाहती है कि आम लोग भी एआई का इस्तेमाल बिना कोई पैसा खर्च किए कर पाएं। एआई की मदद से लोग अपने सवालों के जवाब भी ढूंढ पाएं और अपनी रोजाना की जिंदगी को आसान बनाने के लिए एआई की मदद ले पाएं।
प्लान में चुने गए तीन बड़े प्रोजेक्ट्स
जानकारी की मानें तो इस प्लान में जो तीन ग्रूप्स को चुना गया है उसमें 512 NVIDIA B200 GPU वर्जन उपलब्ध होगा। यह बहुत ही शक्तिशाली एआई प्रोसेसिंग यूनिट है इसका इस्तेमाल एआई मॉडल्स को चलाने और बड़ी संख्या में यूजर्स की रिक्वेस्ट उठाने के लिए किया जाता है।
इसके अलावा 2027 से सरकार एआई से जुड़े हुए खर्चों को भी फंड करने वाली है। इससे यह साफ हो रहा है कि दक्षिण कोरिया की सरकार का यह प्रोजेक्ट ज्यादा नहीं बल्कि लंबे समय तक लागू होने वाला है। ऐसे में लोगों को एआई तक पहुंचने में अब कोई दिक्कत भी नहीं होगी।
एआई से कई सेक्टर्स में मिलेगी मदद
एआई का इस्तेमाल इन दिनों सिर्फ स्कूल ही नहीं बल्कि हेल्थ सेक्टर, घर से जुड़े मामलों में भी हो रहा है। इसमें अब यूजर्स को एआई के ऐसे भी ऑप्शन मिलेंगे जिसमें जानकारी जुटाने और आगे की कार्रवाई तय करने का मौका मिल पाएगा। एआई की पहुंच अब सिर्फ वेबसाइट या ऐप तक ही सीमित नहीं होगी इसमें वेब फोन कॉल और टेक्स्ट मैसेज का भी इस्तेमाल किया जाएगा।