Encounter India
HomeEntertainmentCJP Protest में छात्रों के साथ हुई हिंसा पर भड़के Naseerudin Shah,...

CJP Protest में छात्रों के साथ हुई हिंसा पर भड़के Naseerudin Shah, बोेले – ‘लड़ाई लड़ें हम आपके साथ है’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर सीजेपी का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। 20 जुलाई को सीजेपी के साथ सैंकड़ों छात्रों ने संसद तक मार्च किया था परंतु इस दौरान प्रदर्शनकारियों और छात्रों को पुलिस के साथ लाठीचार्ज का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा भूमि पडनेकर, प्रकाश राज, दिलजीत दोसांझ, अनुराग कश्यप और हुमा कुरैशी, गुरु रंधावा तक सभी सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट पर छात्रों के साथ हुई हिंसा की निंदा की है।

इन सबके बीच सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखने के लिए जाने जाने वाले दिग्गज स्टार नसीरुद्दीन शाह ने भी विरोध स्थल पर हुई झड़पों को फुटेज देखने के बाद अपना आक्रोश जता दिया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में नसीरुद्दीन भावुक हो गए हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ बल का इस्तेमाल करने वालों की कड़ी आलोचना की है।

छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई पर रिएक्ट

एक्स पर शेयर की गई एक वीडियो में उन्होंने कहा कि – ‘अदाब नमस्कार, मैं नसीरुद्दीन शाह दो बातें अर्ज करना चाहता हूं आपसे पहली तो ये कि यदि कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करें तो उसका दिल यही चाहेगा कि पूरा मूल्क उसी की तरह जाहिल, नासमझ, ना काबिल और बेरहम बने। एक्टिंग के दो अलग-अलग कोर्स राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय और पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट में पूरे होने के बाद मैंने एक्टिंग के बारे में सबसे ज्यादा जो सीखा है। वो उन बच्चों से जिन्हें सिखाने की मैंने कोशिश की है। मेरी पूरी हमदर्दी उनके साथ है। मैं उन्हें हजार-हजार हर सांस के साथ उन्हें दुआएं देता हूं और हर टीचर्स डे पर उन्हें सलाम करता हूं’।

मेरा दिल भरा हुआ है

एक्टर ने आगे कहा कि – ‘इस समय मेरा दिल भी भरा हुआ है और मैं गुस्से से खोल भी रहा हूं ये देखकर कि हमारे बच्चों के साथ किस तरह से जुल्म का बर्ताव किया जा रहा है। उन गुड़ों के हाथों जो मुझे अमेरिका के एजेंटो आईसीई की याद दिलाते हैं। मुंह पर नकाब लगाए हुए और हाथ में डंडा लिए हुए। कभी अपने बच्चों के बारे में भी सोचा करो और ये भी सोचो तुम्हार अंजाम तुम्हें भी एक दिन मिलेगा जरुर। इन सब बच्चों से मैं कहना चाहता हूं कि हिम्मत न हारें। बहुत से लोगों की हमदर्दी आपके साथ है। बहुत से लोग आपके साथ हैं। आप लड़ते रहें मुझे हमारे मुल्क की युवा पीढ़ी से हमसे उम्मीद रही है। अब वो उम्मीद और उजागर हो चुकी है। आप लोग अपनी लड़ाई लड़ते रहे हम आपके साथ हैं’।

नसीरुद्दीन शाह भी हुए थे विरोध प्रदर्शन में शामिल

बता दें कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दावा किया गया कि नसीरुद्दीन शाह और उनके बेटे विवान और इमाद, सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे हालांकि असल में यह क्लिप मुंबई के रीगल सिनेमा में एक फिल्म की स्क्रीनिंग में था।

मुंबई में भी शुरु हुआ प्रदर्शन

विरोध प्रदर्शन अब सिर्फ राजधानी दिल्ली तक ही सीमित नहीं है। कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक मुंबई में भी सड़कों पर उतर आए हैं। किसी भी संभावित अशांति को रोकने के लिए मुंबई पुलिस ने 23 जुलाई से 6 अगस्त तक पांच या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठे होने, जुलूस निकालने, लॉउडस्पीकर के इस्तेमाल और आतिशबाजी पर रोक लगा दी है।

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -