Encounter India
HomeEntertainmentक्या Arijit Singh दोबारा से Playback Singing में करेंगे Comeback? Manager ने...

क्या Arijit Singh दोबारा से Playback Singing में करेंगे Comeback? Manager ने किया खुलासा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म ‘आवारापन 2’ का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है। इस ट्रैक को फैंस के चहीते अरिजीत सिंह ने गाया है। जैसे ही मूवी के रोमांटिक ट्रैक में लोगों ने अरिजीत सिंह की आवाज सुनी है सभी एक्साइटेड हो चुके हैं। इंटरनेट पर अटकलें भी तेज हो चुकी हैं कि अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने का अपना फैसला वापिस ले लिया है। इन दावों में आखिरकार कितनी सच्चाई है। इसका सच अब सामने आ गया है। इसकी पुष्टि खुद अरिजीत सिंह की टीम की ओर से की गई है।

क्या फिर से प्लेबैक सिंगिंग करेंगे अरिजीत

सिंगर के मैनेजर ने इस पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि अरिजीत प्लेबैक सिंगिंग में वापस नहीं लौट रहे हैं। यह दावे सब गलत हैं। एक मीडिया चैनल के साथ बात करते हुए अरिजीत ने बताया कि – ‘ये दावा सच नहीं है अरिजीत रिटायरमेंट अनाउंसमेंट से पहले किए गए प्रोजेक्ट्स को पूरा कर रहे हैं’। ये गाना पहले ही फाइनल हो गया था। वो प्लेबैक सिंगिंग में कमबैक नहीं कर रहे हैं। ये सिंगर के कुछ पुराने कमिटमेंट्स हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sony Music India (@sonymusicindia)

प्लेबैक सिंगर के तौर पर वापसी नहीं करेंगे अरिजीत

मैनेजर की ये बात सुनकर फैंस की उम्मीदों पर जरुर पानी फिरा होगा परंतु एक बात क्लियर हो गई है। अरिजीत का प्लेबैक सिंगिग में कमबैक करने का कोई भी इरादा नहीं है। जब भी उनका कोई नया गाना रिलीज होता है उनके वापिस लौटने के अटकलें उड़ने भी लगती हैं। सिंगर ने इसी साल जनवरी में प्लेबैक सिंगिग से अपना रिटायरमेंट अनाउंस किया था। उन्होंने कहा था कि अब वो इंडीपेंडेंट म्यूजिक बनाएंगे। इसके साथ संगीत के साथ जुड़े रहेंगे। बस प्लेबैक, वोकलिस्ट के तौर पर काम नहीं करेंगे।

गौरतलब है कि अरिजीत ने इसी साल जनवरी में प्लेबैक सिंगिंग से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि अबसे वो इंडीपेंडेट म्यूजिक बनाएंगे। संगीत के साथ जुड़े रहेंगे। बस प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर काम नहीं करेंगे। फिल्म ‘आवारापन 2’ के टाइटल ट्रैक की यदि बात करें तो इसका टाइटल ट्रैक को अमाल मलिक ने कंपोज किया है। रश्मि विराग ने लिखा है कि – ‘मूवी को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्टर किया है। ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी, शबाना आजमी और अतुल कुमार दिखेंगे। लंबे समय के बाद फैंस इमरान हाशमी को दिलजले आशिक के अवतार में स्क्रीन पर दिखेंगे। इस फिल्म के पहले पार्ट में इमराऩ हाशमी ली़ड रोल में थे। इसके गाने सुपर डुपर हिट हुए थे। फिल्म को आज भी कल्ट मूवीज के तौर पर गिना जाता है।

 

 

 

 

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -