Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधर सहित 5 जिलों में 15 नवंबर को नहीं होंगे नगर निगम...

जालंधर सहित 5 जिलों में 15 नवंबर को नहीं होंगे नगर निगम चुनाव, जानें कारण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब में नगर निगम चुनाव 15 नवंबर से पहले नहीं होंगे। बता दें कि वार्डबंदी का काम पूरा न होने के कारण स्थानीय निकाय विभाग ने समय बढ़ा दिया है। इसी के साथ ही कहा गया है कि अगर किसी को कोई आपत्ति है तो वह 7 नवंबर तक इसे जमा कर सकता है। यदि कोई 17 नवंबर को आपत्ति वापस लेना चाहता है तो वापस ले सकता है। कहा गया है कि 21 नवंबर को काम पूरा हो जाएगा। इससे पहले 15 नवंबर तक चुनाव होने थे, लेकिन अब कहा जा रहा है कि अगले साल की शुरुआत में चुनाव हो सकते हैं।

बता दें कि पंजाब में नगर निगम चुनाव का बिगुल जल्द ही बजने वाला था, लेकिन हालिया खबर ने चुनाव की तारीख आगे बढ़ा दी है। पंजाब में 5 नगर निकायों के चुनाव नवंबर के पहले सप्ताह में होने थे। सूत्रों के अनुसार एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। गौर हो कि ये 5 नगर निगम अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और फगवाड़ा हैं। पंजाब की 34 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव भी 1 से 15 नवंबर के बीच होने थे, लेकिन अब तारीख आगे बढ़ा दी गई है। इसके लिए अगस्त में नोटिफिकेशन जारी किया गया था।

12 नवंबर को दिवाली है, इसलिए चुनाव नवंबर के पहले हफ्ते में होने की संभावना ज्यादा थी। पंजाब सरकार ने राज्य के पांच नगर निगमों में चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा था। बता दें कि पंजाब की 34 नगर परिषदों और नगर पंचायतों का कार्यकाल दिसंबर 2022 से फरवरी 2023 के बीच खत्म हो चुका है, लेकिन नगर निगम चुनाव की तारीख चुनाव आयोग के अंतिम फैसले के बाद ही तय की जाएगी। जनवरी 2023 से अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और फगवाड़ा जिलों में स्थानीय निकाय चुनाव लंबित हैं। इसके साथ ही फगवाड़ा के नगर निगम बनने के बाद से अब तक यहां चुनाव नहीं हुए हैं। इसका मतलब है कि अब पंजाब में एक बार फिर सियासी पारा चढ़ने वाला है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -