जालंधर (Ens): डॉ. जगरुप सिंह, प्राचार्य तथा इंजीनियर प्रीत कंवल, इंचार्ज ई.सी.ई विभाग के योग्य मार्गदर्शन और प्रेरणा के अंतर्गत इलेक्ट्रोनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों द्वारा मोबाइल चार्जिंग वेडिंग मशीन विद सिक्योरिटी लॉक नामक एक नवीन एवं उपयोगी प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। यह मशीन बस अड्डे, रेलवे स्टेशनों, शॉपिंग मॉल, हवाई अड्डों, कॉलेजों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को सुरक्षित एवं सरल मोबाइल चार्जिंग सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित की गई है।
इस स्मार्ट वेडिंग मशीन में उपयोगकर्ता 10 का सिक्का डालकर अपने मोबाइल फोन को 30 मिनट तक चार्ज कर सकते हैं। यह प्रोजेक्ट यात्रा अथवा आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान मोबाइल फोन की बैटरी समाप्त होने की सामान्य समस्या को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
जिन्हें प्रोजेक्ट इंचार्ज श्री मनीष सचदेवा तथा मिस मनिंदर कौर द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया। संस्था के द्वारा विदयार्थियों एवं अध्यापको के इस प्रयास की सराहना की गई तथा कहा गया कि यह प्रोजेक्ट सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। अंत में प्राचार्य डॉ. जगरुप सिंह ने इस उपलब्धि के लिए समस्त स्टाफ विद्यार्थियों को बधाई दी।
