कुटलैहड़ की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए हूँ बचनबद्ध: देवेन्द्र भुट्टो
ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने थानाकलां अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल में कुछ अनियमिताओं के चलते विधायक भड़क गए और सीधे सीएमओ उना से सम्पर्क करके करवाई करने के आदेश दिए। दरसल थानाकलां अस्तपाल में असुविधाओं व डॉक्टर और स्टाफ की मनमानी की शिकायतें विधायक के पास पहुंच रही थी। दो माह पूर्व आधी रात को भी विधायक थानाकलां अस्पताल में औपचारिक निरीक्षण के लिए पंहुँचे थे और स्टाफ को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए कड़े आदेश दिए थे। लेकिन थानाकलां अस्पताल में व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो पाया। जनता की शिकायतें फिर विधायक के पास पहुंची तो शनिबार को एक बार फिर अचानक भुट्टो थानाकलां अस्पताल में औपचारिक निरीक्षण करने पहुंच गए। अव सीधे सीएमओ से सम्पर्क करके थानाकलां अस्पताल में व्यवस्था को सुचारू रूप करने और जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने और कोताही करने बाले स्टाफ पर कार्यवाही करने के आदेश दिए।
विधायक ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए हम बचनबद्ध है और किसी भी सरकारी अस्पताल में स्टाफ़ की कोई मनमानी नही चलेगी। भुट्टो ने कहा कि जो बीते 5 बर्षो में केवल बन्द कमरों में बैठकर समय काटते रहे हैं अव हमारा फोकस कुटलैहड़ विस क्षेत्र के अस्पतालों पर है कि किस प्रकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों।
उन्होंने कहा कि बंगाणा का अस्पताल एक मॉडल और बेहतर अस्पताल बनने जा रहा है और बंगाणा में 14 डॉक्टरों की टीम जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगी।उसी प्रकार हमने थानाकलां अस्पताल को भी अपग्रेट करना है। लेकिन अगर थानाकलां अस्पताल के स्टाफ का यही रवैया रहा तो जनता अपना विश्वास खो देगी।
भुट्टो ने कहा कि अपने काम मे कोताही बरतने वाले सभी अधिकारीयों व कर्मचारियों पर कानूनी चाबुक चलेगा। भुटटो ने कहा कि बेहतर है कि सभी अधिकारी कर्मचारी अपना काम ईमानदारी से करें। इस मौके पर पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा,दलजीत शर्मा, महासचिव अजय शर्मा उपस्थित रहे।
