Himachal Govt
Businessक्रूड ऑयल में गिरावट से बाजार में आया उछाल

क्रूड ऑयल में गिरावट से बाजार में आया उछाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में वीरवार 27 अगस्त को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बावजूद घरेलू बाजार में खरीदारी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 166 अंक से ज्यादा चढ़ गया, जबकि निफ्टी भी 24,300 के महत्वपूर्ण स्तर के करीब पहुंच गया। खासतौर पर बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और अडानी एंटरप्राइजेज जैसे बड़े शेयरों में तेजी ने बाजार को सपोर्ट दिया। बाजार में यह तेजी इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट की वजह से देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड 0.6% गिरकर 87.30 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

मिडिल ईस्ट में ईरान और कतर के बीच बातचीत की खबरों से होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते सामान्य होने की उम्मीद जगी है, जिससे ग्लोबल एनर्जी मार्केट में राहत है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 166.84 अंक की बढ़त के साथ 77,639.78 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 78.40 अंक चढ़कर 24,286.15 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। बाजार में तेजी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि करीब 1,448 शेयर बढ़त में थे, जबकि 783 शेयरों में गिरावट रही और 155 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी के प्रमुख शेयरों में बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में रहा। इसमें करीब 1.54% की तेजी देखी गई। इसके अलावा टेक महिंद्रा 1.36%, अदानी एंटरप्राइजेज 1.22% और कोटक महिंद्रा बैंक 0.89% चढ़े। वहीं नेस्ले इंडिया 0.72%, ICICI बैंक 0.70%, ONGC 0.66% और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स 0.57% की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। अडानी पोर्ट्स, एटरनल, बजाज फिनसर्व, सिप्ला, सन फार्मा और इन्फोसिस समेत कई बड़े शेयर भी हरे निशान में रहे।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो लगभग सभी प्रमुख सेक्टरों में बढ़त देखने को मिली। निफ्टी IT में 0.38% की तेजी रही। वहीं निफ्टी एनर्जी 0.30%, फार्मा 0.25% और MNC 0.25% चढ़े। इसके अलावा इंफ्रा में 0.16%, रियल्टी में 0.14%, FMCG में 0.14%, प्राइवेट बैंक में 0.13% और PSU बैंक में 0.12% की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी PSE में भी मामूली तेजी रही। हालांकि बाजार में तेजी के बीच कुछ बड़े शेयर लाल निशान में भी रहे। HDFC बैंक करीब 1.11% गिरा, जबकि श्रीराम फाइनेंस 0.52%, हिंडाल्को 0.46%, पावर ग्रिड 0.32% और इंडिगो 0.29% नीचे रहे। इसके अलावा ग्रासिम, एचसीएलटेक, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, एसबीआई और मारुति जैसे शेयरों में भी शुरुआती कारोबार में दबाव देखने को मिला।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

एक ही परिवार के 4 लोगों ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड, गांव में शोक की लहर

जलगांवः महाराष्ट्र के जलगांव जिले के अमलनेर तालुका के...

Jalandhar News: 10 दिनों में दूसरी बार ED Office में पेश हुई IAS Kanwalpreet Brar, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी कंवलप्रीत बराड़...

सुबह-सुबह दर्दनाक हादसाः बस ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत

अमरावतीः आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में सुबह-सुबह एक...

सिंगर अंकित बालियान का गोलियां मारकर कत्ल, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, देखें वीडियो

शामलीः हरियाणवी सिंगर 32 वर्षीय अंकित बालियान की हत्या...

एक ही परिवार के 4 लोगों ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड, गांव में शोक की लहर

जलगांवः महाराष्ट्र के जलगांव जिले के अमलनेर तालुका के टाकरखेड़ा में सुबह एक ही परिवार के चार लोगों ने...

उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं का विरोध, कहा- दिल्ली दंगों के मास्टरमाइंड दोनों

नई दिल्लीः पिछले कई सालों से जेल में बंद उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं का दिल्ली...

Jalandhar News: 10 दिनों में दूसरी बार ED Office में पेश हुई IAS Kanwalpreet Brar, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ ईडी दफ्तर में दस दिनों में दूसरी बार पेश हुई...

सुबह-सुबह दर्दनाक हादसाः बस ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत

अमरावतीः आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में सुबह-सुबह एक भयानक हादसा हुआ। चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में...