Himachal Govt
Nationalसिंगर अंकित बालियान का गोलियां मारकर कत्ल, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी,...

सिंगर अंकित बालियान का गोलियां मारकर कत्ल, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शामलीः हरियाणवी सिंगर 32 वर्षीय अंकित बालियान की हत्या को बदमाशों ने पंजाब के चर्चित सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड की तर्ज पर पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने 4 शार्प शूटर 2 बाइकों पर सवार होकर आए थे। शूटर्स के पास आधुनिक पिस्टल थे। हमलावरों ने उन पर 18 राउंड फायरिंग की। सिर, पेट में 5 गोली लगी थीं। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है।

वहीं वारदात के बाद हरियाणा के ‘गोगी ग्रुप’ नाम के गिरोह ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। गोगी ग्रुप से जुड़े हरियाणा के सोनीपत निवासी भोलू शाहपुरिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ये जो आज शामली में अंकित बालियान का मर्डर हुआ है, इसकी पूरी जिम्मेदारी मैं भोलू शाहपुरिया (सोनीपत) लेता हूं। ये हमारे दुश्मनों का साथ देता था। हमारे गोगी भाई के साथ हुई घटना पर इसने गाना बनाया था। हमारे दुश्मनों का आपराधिक कामों में साथ देता था। इसका अंजाम इसको मिल गया। जो भी हमारे दुश्मनों का साथ देगा, उन सबका यही हाल होगा।

ये तो शुरुआत है, सबका यही हाल होगा…। इस पोस्ट को भोलू शाहपुरिया के इंस्टाग्राम अकाउंट से गोगी भाई, फैजी भाई और गोगी ग्रुप को टैग किया गया है। वहीं पुलिस को घटना स्थल के पास एक सीसीटीवी फुटेज बरामद हुआ है, जिसमें वारदात से ठीक पहले जिम के बाहर दो बाइक पर सवार 4 युवक दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। देर रात एडीजी मेरठ भानु भास्कर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया- तीन जिलों शामली, बागपत और मुजफ्फरनगर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। 4 टीमें हरियाणा भेजी गई हैं। गोगी गैंग का कनेक्शन खंगाला जा रहा है। कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: नहीं रूक रही वारदातें, दिन दहाड़े DAV Flyover के पास बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें रूकने का...

एक ही परिवार के 4 लोगों ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड, गांव में शोक की लहर

जलगांवः महाराष्ट्र के जलगांव जिले के अमलनेर तालुका के...

जालंधर सहित पंजाब भर में हड़ताल से आम जनता बेहाल, सिविल में इलाज के लिए भटके मरीज, देखें वीडियो

जालंधर/लुधियानाः 27 अगस्त को पंजाब में तीन लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों की राज्यव्यापी महाहड़ताल के कारण सरकारी दफ्तरों...

Punjab News: दिन दहाड़े गली में बैठी महिला, घर से 50 हजार की नगदी और गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला छज कालोनी में घर...

Jalandhar News: नहीं रूक रही वारदातें, दिन दहाड़े DAV Flyover के पास बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही। बेखौफ चोर सरेआम वारदातों को अंजाम...

एक ही परिवार के 4 लोगों ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड, गांव में शोक की लहर

जलगांवः महाराष्ट्र के जलगांव जिले के अमलनेर तालुका के टाकरखेड़ा में सुबह एक ही परिवार के चार लोगों ने...