नई दिल्ली: बीते चार सप्ताह से शेयर बाजार में उछाल से अधिक गिरावट देखी गई है। दरअसल, यह गिरावट लगातार दूसरे दिन देखने को मिली। निवेशकों के लिए चिंता की बात यह है कि यह लय आज मंगलवार को भी जारी है। 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 300 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ अपने कारोबार को शुरू किया है। यह 9 बजकर 17 मिनट पर 75,811.62 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।
वहीं, निफ्टी गिरावट के साथ 23,743.10 पर खुला। कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स के 30 शेयरों में एक्सिस बैंक में सबसे अधिक 1.04 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। बाजार का हाल देखकर ऐसा लग रहा है कि मुंबई की दलाल स्ट्रीट (जहां स्टॉक एक्सचेंज BSE है) बीयर (गिरावट) का कब्जा हो गया है। प्राइवेट सेक्टर के बैंक RBL Bank के बोर्ड ने विदेशों से 1 अरब डॉलर तक जुटाने की मंजूरी दी है। बैंक यह रकम बॉन्ड जारी करके विदेशी निवेशकों से जुटाएगा। इससे बैंक की फंडिंग और पूंजी जुटाने की क्षमता को मजबूती मिल सकती है।