Punjab Govtनंगल को बेहतरीन आधुनिक सुविधाओं वाला शहर बनाना मेरी मुख्य प्राथमिकता: हरजोत...

नंगल को बेहतरीन आधुनिक सुविधाओं वाला शहर बनाना मेरी मुख्य प्राथमिकता: हरजोत बैंस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़/नंगल: नंगल शहर के निवासियों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने आज डॉ. भीम राव अंबेडकर स्कूल ऑफ एमिनेंस, नंगल में 11 करोड़ रुपये की लागत से 500 सीटों वाले अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण ‘भूमि पूजन’ कराकर शुरू करवाया। इसके साथ ही, स. बैंस ने इस स्कूल में 8 करोड़ रुपये की लागत से एक नए अकादमिक ब्लॉक के निर्माण की शुरुआत भी की। इस ब्लॉक में सात अत्याधुनिक लैब और सात नए कमरे बनाए जाएंगे।

इस अवसर पर बोलते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि नंगल में अब तक किसी ऐसे आधुनिक ऑडिटोरियम की कमी थी जहां स्थानीय लोग, शैक्षणिक संस्थान और अन्य संस्थाएं अपने समारोह या अन्य कार्यक्रम कर सकें। उन्होंने कहा कि डॉ. भीम राव अंबेडकर के नाम पर बनने वाला यह अत्याधुनिक ऑडिटोरियम न केवल स्कूल के लिए एक बड़ा उपहार होगा, बल्कि नंगल के निवासियों की पुरानी मांग को भी पूरा करेगा।

स. बैंस ने कहा, “500 सीटों वाला यह ऑडिटोरियम, जहां कई तरह के सांस्कृतिक समारोह, सेमिनार और अन्य कार्यक्रम करवाए जा सकेंगे। इसके अलावा ऑडिटोरियम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बहुत बड़ा मंच प्रदान करेगा।”

शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह नया ब्लॉक आधुनिक शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सात अत्याधुनिक लैब और सात नए कमरों से स्कूल के बुनियादी ढांचे को और मजबूती मिलेगी और विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक शिक्षा (प्रैक्टिकल लर्निंग) के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जाएगा।

स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयत्नशील है। ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ इसी सोच का हिस्सा हैं, जहां विद्यार्थियों को मानक शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, लैब और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही के दौरान नंगल के विकास के लिए कई बड़ी परियोजनाएं शुरू की गई हैं और आने वाले दिनों में शहर की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए विकास कार्यों की रफ्तार और तेज की जाएगी। स. बैंस ने कहा, “नंगल को आधुनिक सुविधाओं वाला बेहतरीन और  अधिक सुंदर शहर बनाना मेरी मुख्य प्राथमिकता है।”

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : चोरो ने Satyam Jewellers पर फेरा झाड़ू, देखे CCTV

मोहाली: खरड़ के मेन बाजार मे चोरो द्वारा सुनियारे...

Punjab News : Flyover पर Dumper ने मचाया कहर, देखें वीडियो

5 गाड़ियों में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे चालक मोहाली: ज़ीरकपुर-अंबाला...

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने गिनवाई सरकार की उपलब्धियां

शिमला: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज कहा कि...

Punjab News : चोरो ने Satyam Jewellers पर फेरा झाड़ू, देखे CCTV

मोहाली: खरड़ के मेन बाजार मे चोरो द्वारा सुनियारे की दुकान को निशाना बनाने का मामला सामने आया है।...

Punjab News : Flyover पर Dumper ने मचाया कहर, देखें वीडियो

5 गाड़ियों में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे चालक मोहाली: ज़ीरकपुर-अंबाला हाईवे पर डंपर चालक द्वारा कहर मचाने की खबर सामने...

अजौली मोड़-पोलियां सड़क के विस्तारीकरण के लिए 444 करोड़ रुपये स्वीकृत :मुकेश अग्निहोत्री

हरोली में 18 पुलों का निर्माण जारी, पेयजल, सिंचाई और बिजली क्षेत्र में भी बड़े प्रोजेक्ट ऊना: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री...

बदोली दोहरे हत्याकांड का आरोपित जरनैल सिंह गिरफ्तार, चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

दिवाली की रात थार गाड़ी से दंपति को कुचलने का आरोप, उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलते ही...