लुधियाना : शहर मे पुलिस और बदमाशों के बीच गोलियां चलने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार आत्म पार्क के बाहर फ़िल्मी स्टाइल मे पुलिस ने 2 गैंगस्टरों को घेर लिया। जिसके बाद गैंगस्टरों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई मे दोनों आरोपी घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए सिविल अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है।
फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गैंगस्टर किस ग्रुप से संबंध रखते है और शहर मे किस वारदात को अंजाम देने की फ़िराक मे थे। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिशनर स्वपन शर्मा मौके पर पहुँच कर जांच कर रहे है। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है।