Himachal Govt
Entertainmentबेटे युग के जन्मदिन पर इमोशनल हुई Kajol, लाडले पर लुटाया प्यार,...

बेटे युग के जन्मदिन पर इमोशनल हुई Kajol, लाडले पर लुटाया प्यार, शेयर की Special Post

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: अजय देवगन और काजोल देवगन के लिए आज का दिन बेहद खास है। देवगन परिवार के लिए यह दिन इसलिए खास है क्योंकि कपल के बेटे युग देवगन का आज जन्मदिन है। युग आज 16 साल के हो गए हैं। ऐसे में पूरे परिवार ने अपने लाडले का जन्मदिन पूरे धूमधाम के साथ मनाया है। काजोल और अजय ने बेटे के बर्थडे पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपने बेटे युग को बड़े प्यार से देखती नजर आ रही है। तस्वीर में दोनों मां-बेटे का बॉन्ड भी दिख रहा है।

बेटे के जन्मदिन पर भावुक हई एक्ट्रेस

बेटे युग के साथ तस्वीर शेयर करते हुए काजोल ने एक कैप्शन भी शेयर किया है। इस कैप्शन में उन्होंने लिखा कि – ‘यकीन ही नहीं होता कि हम इस मोड़ पर पहुंच गए हैं क्योंकि जब भी मैं तुम्हें देखती हूं। मुझे तुममें वही छोटा सा बच्चा दिखता है जो मानो तुम्हारी आज की इमेज पर छाया हुआ है। मैं जानती हूं कि अब तुम ज्यादा लंबे और ताकतवर हो गए हो परंतु मेरे लिए तो हमेशा ऐसा ही रहेगा’।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)


‘मेरे मन में कुछ डर भी है लेकिन उससे भी ज्यादा यह उम्मीदें है कि तुम बड़े होकर अच्छे इंसान बनोगे। एक ऐसा इंसान जो जिंदगी के हर मोड़ का सामना हिम्मत, गरिमा और सबसे बढ़कर दयालु के साथ करे। खुद के लिए भी इस पूरी दुनिया के लिए भी ऊंची उड़ान भरो और शानदार जिंदगी जियो मेरे बच्चे मैं तुम्हें तुम्हारी सोच से भी कही ज्यादा तुम्हें प्यार करती हूं’।

अजय देवगन ने भी लुटाया बेटे पर प्यार

अजय देवगन ने भी अपने बेटे को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। अजय ने अपने लाडले के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा कि – ‘आज भी मेरा पसंदीदा छोटा शैतान बस उतना ही छोटा नहीं रहा है जन्मदिन मुबारक हो मेरे बच्चे बहुत ही सारा प्यार’।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

दोनों बच्चे कर रहे हैं पढ़ाई

काजोल और अजय देवगन के दो बच्चे हैं। युग देवगन और निसा देवगन। दोनों ही अभी फिलहाल पढ़ाई कर रहे हैं। वही युग के 16 वें जन्मदिन पर काजोल और अजय की पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई है। कई सेलेब्स भी युग को बर्थडे विश कर रहे हैं और उन पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। रितेश देशमुख, सबा पटौदी समेत कई सेलेब्स ने युग को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Ludhiana News : Encounter मे दो गैंगस्टर ढेर, CP ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

2016 की गैंगवार का बदला लेने शहर मे आए...

राज्यपाल Kavinder Gupta ने मां ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेका

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कांगड़ा जिला के प्रसिद्ध...

Reels के Craze में 8 साल का बच्चा चंडीगढ़ से ग्वालियर पहुंचा

चंडीगढ़: रील्स का क्रेज अब के समय में बच्चों...

Haryana News : गाय से दुष्कर्म पर भड़का गोरक्षा दल, शिकायत दर्ज

हरियाणा: हांसी में गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल...

Punjab News : ASI पर Firing की TTH ने ली जिम्मेदारी

अमृतसर : जिले के भल्ला पिंड में गत दिवस...

Ludhiana News : Encounter मे दो गैंगस्टर ढेर, CP ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

2016 की गैंगवार का बदला लेने शहर मे आए थे Shooter लुधियाना : शहर के आत्म पार्क मे पुलिस और...

राज्यपाल Kavinder Gupta ने मां ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेका

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कांगड़ा जिला के प्रसिद्ध मां ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।...

Reels के Craze में 8 साल का बच्चा चंडीगढ़ से ग्वालियर पहुंचा

चंडीगढ़: रील्स का क्रेज अब के समय में बच्चों में इतना बढ़ गया है कि इसके चलते वह कुछ...

Haryana News : गाय से दुष्कर्म पर भड़का गोरक्षा दल, शिकायत दर्ज

हरियाणा: हांसी में गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। वीडियो में युवक गाय...