Himachal Govt
Nationalजयपुर एयरपोर्ट पर Air India फ्लाइट की Emergency Landing, बाल-बाल बचे यात्री

जयपुर एयरपोर्ट पर Air India फ्लाइट की Emergency Landing, बाल-बाल बचे यात्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टला बड़ा हादसा

नई दिल्ली: भोपाल से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट A-1886 की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। विमान को जयपुर डायवर्ट करने के बाद सुरक्षित तौर पर उतारा गया है। सभी यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह से सुरक्षित हैं। फ्लाइट का निर्धारित समय सुबह 8:25 बजे भोपाल से उड़ान भरने का था परंतु विमान ने उड़ान 8:47 बजे उड़ान भरी थी। फ्लाइट को दिल्ली में 9:55 पर पहुंचना था परंतु फ्लाइट के रास्ते में ही विमान को दिल्ली की जगह जयपुर में डायवर्ट कर दिया गया।

इमरजेंसी लैंडिंग के चलते टला बड़ा हादसा

विमान करीबन सुबह 8:36 बजे जयपुर की ओर बढ़ रहा था। करीबन 9:40 बजे तक जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंच चुका था। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित ही बताए जा रहे हैं। विमान में किस तरह की तकनीकी खराबी आई और उसको जयपुर डायवर्ट करने की जरुरत आखिर क्यों पड़ी इसकी अभी आधिकारिक वजह अभी सामने नहीं आई है। इमरजेंसी लैंडिंग के चलते बड़ा हादसा टल गया है।

पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से किया था संपर्क

फिलहाल पूरे मामले में ग्राउंड स्टाफ और एयरलाइंस की टेक्निकल टीम विमान की जांच में जुट चुकी है। पायलट को जैसे ही इंजन में खराबी का पता चला तो उसने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया था। विमान का रुट भी जयपुर की ओर मोड़ दिया गया था।

अहमदाबाद में भी हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

बता दें कि इससे पहले भी लखनऊ से सऊदी अरब के दम्माम जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E97 को गुरुवार शाम बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद के एयरपोर्ट पर इमरजैंसी लैंडिग करवानी पड़ी थी। विमान में कोई भी संदिग्ध चीज भी नहीं मिली थी। विमान को शाम को करीबन 5:45 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंड किया गया था। विमान में 107 से ज्यादा यात्री भी सवार थे। इनमें 6 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित भी उतार लिया गया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

गणेश चतुर्थी वाले दिन रखा जाएगा Hartalika Teej का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

धर्म: भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि...

Ludhiana News : पुलिस और गैंगस्टरों मे हुई मुठभेड़, चली गोलियां , देखें वीडियो

लुधियाना : शहर मे पुलिस और बदमाशों के बीच...

अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा IndVsAfg का टी-20 मैच, कौन सी टीम मारेगी बाजी?

खेल: भारत और अफगानिस्तान में पहला टी-20 मैच अरुण...

Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक के शव मामले में आया एसीपी का बयान, देखें वीडियो

जालंधरः घास मंडी स्थित दशहरा ग्राउंड में संदिग्ध परिस्थितियों...

गणेश चतुर्थी वाले दिन रखा जाएगा Hartalika Teej का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

धर्म: भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है परंतु इस बार काफी...

Ludhiana News : पुलिस और गैंगस्टरों मे हुई मुठभेड़, चली गोलियां , देखें वीडियो

लुधियाना : शहर मे पुलिस और बदमाशों के बीच गोलियां चलने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार...

अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा IndVsAfg का टी-20 मैच, कौन सी टीम मारेगी बाजी?

खेल: भारत और अफगानिस्तान में पहला टी-20 मैच अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला है। इस मैच को देखने...

Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक के शव मामले में आया एसीपी का बयान, देखें वीडियो

जालंधरः घास मंडी स्थित दशहरा ग्राउंड में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद मामले में एसीपी आतिश भाटिया...