Girl in a jacket
HomeBreaking Newsनए-नए तरीकों से लाई जा रही शराब, पुलिस भी देखकर है हैरान,...

नए-नए तरीकों से लाई जा रही शराब, पुलिस भी देखकर है हैरान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटना : कहा जाता है कि जहां जिस चीज की मनाही होती है, सबसे ज्यादा उस चीज का इस्तेमाल वहीं किया जाता है। यह कहावत उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्य बिहार पर बिलकुल सटीक बैठती है। राज्य में शराब बंद है लेकिन इसके बावजूद यहां शराब खूब बेचीं जाती है। लोग जमकर शराब पीते हैं। सरकार और पुलिस दावा करती है कि वह शराब बेचने और पीने वालों पर कार्रवाई कर रही है लेकिन इसके बावजूद ये मामले कम नहीं हो रहे हैं। अब नया साल नजदीक है। लोग 31 दिसंबर एयर 1 जनवरी की रात को जमकर जश्न मनाएंगे। बिहार में तस्करों के लिए यह समय किसी त्यौहार से कम नहीं है। जिस वजह से इन लोगों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

शराब तस्कर जहां तस्करी के लिए रोज नए तरीके इजाद कर रहे हैं वहीं पुलिस और उत्पाद विभाग भी इन तस्करों को पकड़ने के लिए चौकस है। गोपालगंज में पिछले 24 घंटे की बात करें तो पुलिस और उत्पाद विभाग ने शराब तस्कर द्वारा बाइक में पेट्रोल वाली टंकी और सीट कवर को ही शराब छिपाने का ठिकाना बनाने के तरीके को पकड़ा है। यही नहीं तस्कर शरीर में जैकेट के अंदर भी शराब छिपाकर तस्करी कर रहे हैं। उत्पाद पुलिस ने 5 शातिर तस्करों की गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा किया है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -