Himachal Govt
Nationalसोसायटी में 12वीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, व्यक्ति का हुआ पैर फ्रैक्चर,...

सोसायटी में 12वीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, व्यक्ति का हुआ पैर फ्रैक्चर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में नाम सोसायटी में हादसा हो गया। जहां राजनगर एक्सटेंशन की हम तुम रोड की संचार सोसाइटी के सी ब्लॉक में एक लिफ्ट 12वीं मंजिल से सीधे ग्राउंड फ्लोर पर जा गिरी। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुरा लिफ्ट 12वीं मंजिल पर थी और व्यक्ति द्वारा बटन दबाते ही तेज रफ्तार से नीचे आई। धड़ाम से लिफ्ट गिरन से व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं और उसका पैर में फ्रैक्चर हो गया।

जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति ऑफिस जाने के लिए निकला था और वह 12वें फ्लोर से नीचे आ रहा था। इसी दौरान अचानक से लिफ्ट बेकाबू हो गई और नीचे आ गई और यह हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे सोसायटी के लोगों ने लिफ्ट खोलकर उसे बाहर निकाला। जिसके बाद घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद सोसाइटी में रहने वाले 198 परिवारों में डर का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने इस दुर्घटना के लिए सीधे तौर पर एओए की लापरवाही और रखरखाव में की गई कमी को पूरी तरह से जिम्मेदार मान रहे हैं। रेजीडेंसी का आरोप है कि एओए को लोगों द्वारा दी गई सुविधाओं को नजरअंदाज कर दिया जाता है, जिसमें सुरक्षा से जुड़ी अन्य मूलभूत सुविधाएं भी शामिल हैं। लोगों का कहना कि है एओए सोसाइटी में रहते ही नहीं है, जिसके चलते उन्हें इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

वहीं उन्होंने इन समस्याओं की शिकायत डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ को भी दी थी लेकिन इसके बावजूद भी हालातों में कोई सुधार नहीं आया। उनका मानना है कि रजिस्ट्रार कार्यालय के सख्त न होने की वजह से सोसाइटी में संसाधनों का न तो निरीक्षण हो पाता है और न ही कोई कार्रवाई होती है। इस वजह से एओए बेलगाम हो चुका है। बता दें कि गाजियाबाद की कुणाल रेजिडेंसी सोसायटी में भी लिफ्ट गिंरने का मामला पिछले हफ्ते सामने आया था। उस घटना में 4 लोग घायल हुए थे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

विधायक की बेटी ने महिला पुलिस अधिकारी को मारा थप्पड़, देखें वीडियो

बेंगलुरुः कर्नाटक के श्रीरंगपट्टनम में स्थित एक मंदिर में...

Punjab News: चलती कार पर गिरा बिजली का खंभा, बड़ा हादसा टला, देखें वीडियो

जीरकपुरः जीरकपुर VIP रोड पर एक बड़ा हादसा पेश...

Punjab News: अस्पताल के बाहर एंबुलेंस और ऑडी की टक्कर को लेकर हंगामा, डॉक्टर पर केस दर्ज

लुधियानाः डीएमसी अस्पताल के सामने भारी हंगामा देखने को...

Trump प्रशासन के साथ व्यापार वार्ता विफल, जवाबी शुल्क का ऐलान करेगा Canada

टोरंटोः अमेरिका के साथ बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच...

विधायक की बेटी ने महिला पुलिस अधिकारी को मारा थप्पड़, देखें वीडियो

बेंगलुरुः कर्नाटक के श्रीरंगपट्टनम में स्थित एक मंदिर में विधायक बेटी ने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस अधिकारी को...

Punjab News: सरकारी दफ्तर में लगी आग, चौंकीदार ने पहली मंजिल से कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

मोहालीः जिले में सरकारी दफ़्तर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर...

Punjab News: चलती कार पर गिरा बिजली का खंभा, बड़ा हादसा टला, देखें वीडियो

जीरकपुरः जीरकपुर VIP रोड पर एक बड़ा हादसा पेश आया है। जब चलती कार पर एक बिजली का खंभा...

Punjab News: अस्पताल के बाहर एंबुलेंस और ऑडी की टक्कर को लेकर हंगामा, डॉक्टर पर केस दर्ज

लुधियानाः डीएमसी अस्पताल के सामने भारी हंगामा देखने को मिला। जहां एंबुलेंस के आगे ऑडी गाड़ी लगाकर रोक दी।...