.
Nationalपिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड, चमोली में बादल फटा; मची तबाही, देखें वीडियो

पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड, चमोली में बादल फटा; मची तबाही, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

देहरादूनः उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। पिथौरागढ़ में आज सुबह करीब 5 बजे कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर कुलागाड़ के पास लैंडस्लाइड हुई, जिससे रास्ता बंद हो गया और 12 से ज्यादा गाड़ियां फंस गईं। वहीं चमोली में भी बादल फटा है। जिसकी सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एकदस कैसे तेजी से पानी पहाड़ों के बीच में से आता है और गाड़ियां ब्रिज को अपने साथ ले जाता है। वहां पर मौजूद एक व्यक्ति ने इस मंजर को अपने कैमरे में कैद किया है।


खराब मौसम को देखते पिथौरागढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर इंटर कॉलेज तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, पर्वतीय जिलों के साथ-साथ हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तेज से अति तेज दौर की संभावना जताई गई है। इससे पहले सोमवार को चमोली की नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाला उफान पर आ गया था।

तेज बहाव और मलबे की चपेट में आने से करीब 40 मीटर लंबा वैली ब्रिज बह गया। करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से बने इस पुल के बहने के दौरान BRO/GRIEF की एक स्कॉर्पियो समेत तीन वाहन भी बह गए। स्कॉर्पियो में सवार बीआरओ कर्मचारी एनके पंकज कुमार के भी बहने की सूचना है।

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। हालांकि भारी बारिश और अंधेरे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। पुल बहने से करीब 17 गांवों का संपर्क कट गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: तेज बारिश से तापमान में आई गिरावट, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में दोपहर के समय अचानक मौसम...

China में तूफान Dolphin ने मचाई तबाही, प्रशासन ने जारी किया बारिश का Yellow अलर्ट

नई दिल्ली: चीन के मध्य क्षेत्र में स्थित हुबेई...

Punjab News: गाड़ी पीछे करने को लेकर झगड़ा में युवक की चाकू मारकर हत्या

पटियालाः सनौर में खालसा कॉलोनी के बाहर देर शाम...

Punjab News: युवक के कत्ल मामले में 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

संगरूरः सुनाम ऊधम सिंह वाला में लड़ाई-झगड़े के दौरान...

Jalandhar News: तेज बारिश से तापमान में आई गिरावट, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में दोपहर के समय अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। जहां दोपहर के समय काले...

China में तूफान Dolphin ने मचाई तबाही, प्रशासन ने जारी किया बारिश का Yellow अलर्ट

नई दिल्ली: चीन के मध्य क्षेत्र में स्थित हुबेई में भीषण समुद्री तुफान डॉल्फिन का असर बढ़ता ही जा...

Punjab News: गाड़ी पीछे करने को लेकर झगड़ा में युवक की चाकू मारकर हत्या

पटियालाः सनौर में खालसा कॉलोनी के बाहर देर शाम दो लोगों ने 25 साल के एक युवक की हत्या...

Jalandhar News: कांग्रेस को झटका, पूर्व पार्षद का बेटा व यूथ कांग्रेस के नेता आप में शामिल

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाली विधानसभा चुनावों से नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने...