Girl in a jacket
HomePunjabPhagwaraकपूरथला: NRI परिवार के घर के बाहर हमलावरों ने चलाई गोलियां, देखें...

कपूरथला: NRI परिवार के घर के बाहर हमलावरों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताकर मांगी थी परिवार से 5 करोड़ की फिरौती

कपूरथला: गांव कोकलपुर में एक NRI परिवार के घर के बाहर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। उक्त परिवार को नवंबर में व्हाट्सऐप कॉल के माध्यम से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताकर 5 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। इस घटना के बाद परिवार और इलाका वासीयो में दहशत का माहौल है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली में 14 नवंबर को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने कई संदिग्धों को भी राउंडअप किया गया था और पुलिस ने परिवार को सुरक्षा भी मुहैया करवाई है। 

बताया जा रहा है कि देर रात उक्त परिवार के घर के बाहर कुछ अज्ञात लोगों को घूमते नजर आए। इस दौरान घर के बाहर उक्त लोगो द्वारा फायरिंग भी की गई। इस मामले पर ADGP लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि एस.एस.पी कपूरथला मामले की जांच कर रही हैं।  पुलिस को इस संबंध में कुछ इनपुट हासिल हुई है। जिस पर कारवाई की जा रही है। पुलिस जल्द हीआरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। इस मामले में nri परिवार ने मीडिया से दुरी बनाई हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -