Hocky Champion Trophy 2026
Nationalजियो प्लेटफॉर्म्स का 21% गेन के साथ डेब्यू, हर शेयर पर हुई...

जियो प्लेटफॉर्म्स का 21% गेन के साथ डेब्यू, हर शेयर पर हुई इतनी कमाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों का मार्केट डेब्यू हो गया है। शेयर बाजार में भूचाल के बीच भी Jio Platforms Share लिस्ट 21 फीसदी से अधिक के प्रीमियम पर लिस्ट हुए। 1119 रुपए के अपर प्राइस बैंड की तुलना में कंपनी का शेयर 1358 रुपए पर लिस्ट हुई और बिखरे बाजार में भी जियो के निवेशकों को शानदार कमाई हुई है। लिस्ट होने के साथ ही जियो प्लेटफॉर्म्स मार्केट वैल्यू के लिहाज से देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। बता दें कि पहले पायदान पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड है।

जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर ने बुधवार को स्टॉक एक्सचेंज में शानदार डेब्यू किया है। NSE पर Jio Platforms Share 1,358 रुपए पर लिस्ट हुआ और ये आईपीओ प्राइस 1119 रुपए की तुलना में 21.40% की बढ़त है। ग्रे-मार्केट प्रीमियम के मुताबिक ही मुकेश अंबानी के शेयरों ने शेयर बाजार में एंट्री ली है।

मार्केट डेब्यू के साथ जियो प्लेटफॉर्म्स भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है। इसके साथ ही मार्केट कैपिटल के लिहाज से ये देश की दूसरी बड़ी कंपनी बन गई है। जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ के तहत लॉट साइज 12 शेयरों का तय किया गया था और इस हिसाब से निवेशकों ने एक लॉट के लिए 13,428 रुपए का निवेश किया था। इसका अपर प्राइस बैंड 1119 रुपए था और लिस्टिंग प्राइस 1358 रुपए के हिसाब से देखें तो निवेशकों को हर एक शेयर पर 239 रुपए का फायदा हुआ है।

हर लॉट पर कमाई का गणित समझें, तो अगर किसी निवेशक ने एक लॉट के लिए बोली लगाई होगी और 13,428 रुपए का निवेश किया होगा, तो लिस्टिंग के साथ ही उसकी रकम बढ़कर 16,296 रुपए हो गई होगी। यानी हर एक लॉट पर उसे 2868 रुपए की कमाई हुई।

बता दें कि इस जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ में रिटेल निवेशक अधिकतम 14 लॉट के लिए बोली लगा सकते थे और इसके लिए उन्हें 1,87,992 रुपए का निवेश करना था। ऐसे में मैक्सिमम लॉट पर कमाई का कैलकुलेशन करें, तो इतना निवेश करने वाले निवेशकों की ये रकम लिस्टिंग के साथ बढ़कर 2,28,144 रुपए हो गई होगी।

गौरतल है कि मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ का साइज 30,218 करोड़ रुपए था और ये आंकड़ा इसे देश के इतिहास का अब तक कासबसे बड़ा IPO बनाता है। ये 21 से 23 अक्टूबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हुआ था और कंपनी ने 27 करोड़ फ्रेश शेयर जारी किए थे और इनका प्राइस बैंड 1065-1119 रुपए तय किया गया था।

Jio Platforms IPO को निवेशकों का शानदार रिस्पांस हासिल हुआ था। रिटेल निवेशकों के लिए खोले जाने से पहले इसे एंकर निवेशकों से 2.5 लाख करोड़ रुपए की बोलियां मिली थी। वहीं तीन दिन में ये आईपीओ कुल मिलाकर करीब 22 गुना सब्सक्राइब्ड हुआ था। इसमें क्यूआईबी कैटेगरी को सबसे अधिक 67 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था, जबकि रिटेल कैटेगरी 2.76 गुना भरी थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

CM Sukhu ने पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ पत्रकार...

एशियाई पैरा खेलों के स्वर्ण पदक विजेता नीरज यादव ने की आत्महत्या, जहर खाने की आशंका

नई दिल्लीः एशियाई पैरा खेलों के स्वर्ण पदक विजेता...

Jio Listing में बेटी ईशा की स्पीच सुनकर इमोशनल हुए मुकेश अंबानी, याद आए पुराने दिन

नई दिल्ली: जियो प्लेटफॉर्मस की आईपीओ लिस्टिंग के दौरान...

Punjab News: श्री राधा कृष्ण मंदिर में चोरी, कमेटी ने कार्रवाई न होने पर भूख हड़ताल की दी चेतावनी, देखें CCTV

मोहालीः डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में स्थित...

प्रदेश सरकार ने CBSE से संबद्ध स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की नियुक्ति को दी मंजूरी

शिमला: प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि सरकार ने दूसरे चरण में सीबीएसई से संबद्ध...

CM Sukhu ने पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। रमेश...

एशियाई पैरा खेलों के स्वर्ण पदक विजेता नीरज यादव ने की आत्महत्या, जहर खाने की आशंका

नई दिल्लीः एशियाई पैरा खेलों के स्वर्ण पदक विजेता नीरज यादव ने कथित तौर पर अपने घर पर जहर...

Jio Listing में बेटी ईशा की स्पीच सुनकर इमोशनल हुए मुकेश अंबानी, याद आए पुराने दिन

नई दिल्ली: जियो प्लेटफॉर्मस की आईपीओ लिस्टिंग के दौरान मुकेश अंबानी भावुक हो गए। मुकेश अंबानी बेटी ईशा अंबानी...