जालंधर/हर्ष: थाना पांच के अंतर्गत आते जनक नगर में युवकों को गली से तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना करने पर उन्होंने गुस्से में आकर व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जनक नगर निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ बंटी ने बताया कि दोपहर में उनकी गली से कुछ युवक तेज रफ्तार बाइक से निकल रहे थे जिन्हें उन्होंने रोककर समझाया और बातचीत के दौरान वह बहस बाजी करने लग पड़े गली से जिन्हें गली में मौजूद लोगों ने समझा कर भेज दिया था सुखविंदर ने बताया कि उनका घर मदन बिहार में बन रहा है जहां वे अपनी लेबर को पैसे देने के लिए जा रहा था और रास्ते में ही वह युवक अपने साथ कुछ लड़कों को लेकर आए और आते ही उस पर तेजधार हथियारों से हमला करने लग पडे, जिसके बाद उन्हें उनके परिवारिक सदस्यों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

तेज रफ्तार बाइक चलाने को युवक को रोका उसने गुस्से में आकर किया हमला
- Advertisement - 

Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -