.
AmritsarPunjab News: धार्मिक सजा पूरी न करने पर जसदीप सिंह अब नहीं...

Punjab News: धार्मिक सजा पूरी न करने पर जसदीप सिंह अब नहीं पहन सकेंगे निहंग बाणा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतस​रः पंजाब में अश्लील फोटो वायरल होने से सुर्खियों में आए निहंग जसदीप सिंह अब निहंग बाणा नहीं पहन सकेंगे। जानकारी के अनुसार जसदीप सिंह ने अपनी धार्मिक सजा बीच में ही छोड़ दी है। जिस पर जसदीप ने अपने ककार तक उतारकर बुड्‌ढा दल को सौंप दिए। इसके बाद बुड्‌ढा दल के प्रवक्ता ने ऐलान किया कि जसदीप अब कभी निहंग बाणा या दुमाला धारण नहीं कर सकेंगे।

वहीं बुड्ढा दल ने दूसरी निहंग जत्थेबंदियों से भी अपील की कि जसदीप को अब अमृतपान न कराया जाए। इस पूरे घटनाक्रम का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बुड्‌ढा दल के एक प्रवक्ता ने कहा कि जसदीप ने मर्जी से ककार उतारे हैं।

आपको बता दें जसदीप सिंह हाल ही में सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने उत्तराखंड में निहंगों का मोर्चा लगाया था। वहां कुछ निहंगों की लोकल लोगों से लड़ाई हो गई थी। जिसके बाद मामला शांत हो गया था। पुलिस और निहंग सिखों में आपसी सहमति बन गई थी।

इसके बाद मोहाली में जब जसदीप का सम्मान किया जाने लगा तो उसी दौरान निहंग विक्की थॉमस ने जसदीप की फोटो वायरल कर दी, जिसमें जसदीप दूसरे निहंग के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे थे। बुड्‌ढा दल की तरफ से निहंग विक्की थॉमस को भी घोड़े की लीद उठाने की सजा दी जा चुकी है।

निहंग विवाद की शुरुआत तब हुई, जब विक्की थॉमस ने सोशल मीडिया पर निहंग जसदीप सिंह की कथित आपत्तिजनक तस्वीरें साझा की। उन्होंने दावा किया कि तस्वीरों में जसदीप दूसरे निहंग के साथ आपत्तिजनक स्थिति में हैं। इसके बाद करीब 11 मिनट का वीडियो जारी कर 100 से ज्यादा क्लिप होने का दावा किया गया।

ऑडियो कॉल की कथित रिकॉर्डिंग में जसदीप ने नशे की हालत में गलती होने की बात कही। इसके बाद बुड्ढा दल ने उन्हें निहंग बाणा पहनने, दस्तार सजाने और पंथ की अगुवाई से रोकते पंथ में रहकर सेवा करने का आदेश दिया। इसके बाद में जसदीप ने पॉडकास्ट में खुद को माफ किए जाने का दावा किया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जगतार सिंह हवारा...

Jalandhar News: ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए LPU पहुंचे Sunny Deol-Preity Zinta, देखें वीडियो

जालंधर: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल शनिवार को अभिनेत्री प्रीति...

राज्यपाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से भेंट की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नई दिल्ली में...

ऊना में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों के चालान

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ...

पीर निगाह मंदिर को लेकर सियासी संग्राम तेज

ऊना,सुशील पंडित: पीर निगाह मंदिर के संचालन और सरकारीकरण को...

Punjab News: जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया...

Jalandhar News: ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए LPU पहुंचे Sunny Deol-Preity Zinta, देखें वीडियो

जालंधर: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल शनिवार को अभिनेत्री प्रीति जिंटा और बेटे करण देओल के साथ जालंधर पहुंचे। स्वतंत्रा...

राज्यपाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से भेंट की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से...

ऊना में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों के चालान

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए 7 अगस्त 2026 को दो वाहनों...