Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः सेब सप्लाई करने की आड़ में करता था नशा तस्करी, आरोपी...

जालंधरः सेब सप्लाई करने की आड़ में करता था नशा तस्करी, आरोपी 75 किलो चूरा-पोस्त सहित गिरफ्तार…

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (वरुण/हर्ष)। सीआईए स्टाफ की पुलिस ने 1 नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 75 किलोग्राम चुरा पोस्ट बरामद किए है। आरोपी की पहचान राज कुमार उर्फ ​​राजू पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी होशियारपुर रोड निकट मोहन के ढाबा जालंधर के रूप में हुई है। 

जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान लंबा पिंड चौंक पर मोजूद थे। जहां पर उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपी राजू सेबों से भरे ट्रक में चूरा पोस्त ले जा रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 75 किलो चूरा पोस्त सहित ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी राजू के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -