- Advertisement -
HomePunjabAmritsarजालंधर : अलग अलग मामलों में दो गिरफ्तार 

जालंधर : अलग अलग मामलों में दो गिरफ्तार 

जालंधर (ENS): थाना भोगपुर कि पुलिस ने अलग मामलों में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान गांव विनपालके थाना भोगपुर के राजेश और गांव बुल्लोवाल थाना भोगपुर के रहने वाले बलविंदर सिंह उर्फ बिंदु के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी जतिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई काबल सिंह को भोगपुर के रहने वाले जतिंदर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका मोटरसाइकिल चोरी कर लिया गया है। जिसके बाद उनकी टीम ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जाँच के दौरान बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया था कि यह पता चल सके कि उसने चोरी की मोटरसाइकिल कहां पर रखा है।

इसी तरह उनकी टीम के एएसआई जसविंदर सिंह ने वांछित भगोड़े चल रहे आरोपी राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना भोगपुर में 4 मई 2020 को मुकदमा नंबर 90 आईपीसी धारा 188, 269,270 के तहत दर्ज किया गया था। जिसमें अदालत में आरोपी को 21 जनवरी 2023 को भगोड़ा करार कर दिया था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने गिरफ्तार किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page