Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः गुरुद्वारा साहिब में गोली चलने के मामले में घायल मुलाजिमों का...

जालंधरः गुरुद्वारा साहिब में गोली चलने के मामले में घायल मुलाजिमों का हाल जानने पहुंचे सीनियर अधिकारी Arpit Shukla

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब पर कब्जे को लेकर वीरवार सुबह पुलिस और निहंगों के बीच फायरिंग हुई थी। जिसमें एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि डीएसपी समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस घटना में घायल पुलिस मुलाजिमों का जोशी अस्पताल में ईलाज चल रहा है। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पुलिस कर्मियों का हाल जानने के लिए स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर रैंक के अधिकारी आईपीएस अर्पित शुक्ला, पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा, डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर के अधिकारी आईपीएस अकुंर गुप्ता जोशी अस्पताल में पहुंचे।

जहां उन्होंने हादसे में घायल पुलिस मुलाजिमों का हाल जाना। इस दौरान सीनियर अधिकारी अर्पित शुक्ल ने घायलों पुलिस मुलाजिमों के परिवार वालों से मुलाकात कर उनका हौंसला बढ़ाया। इस दौरान पुलिस अधिकारी अर्पित शुक्ला ने घायलों के परिजनों को कहा कि उनके ईलाज का सारा खर्चा सरकारी तौर पर किया जाएगा। वहीं उन्होंने डॉक्टरों से मुलाकात कर उन्हें घायल मुलाजिमों का बढ़ियां तरीके से ईलाज करने की अपील की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -