जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में मात्र 4 घंटे में 3 वारदातों चोरों ने अंजाम दे दिया है। दरअसल, आज सुबह-सुबह तेजधार हथियार और पिस्तौल के बल पर दो वारदातों को लुटेरे अंजाम दे चुके हुए है। वहीं उसके कुछ घंटे के बाद दशमेश नगर में चोरों ने स्पोर्ट्स मार्किट गुलशन कुमार को निशाना बनाया है। पीड़ित ने बताया कि वह स्पोर्ट्स की फैक्टरी में 2 घंटे के लिए पार्टी की जॉब करता है। रोजाना की तरह आज वह सुबह करीब 6 बजे काम पर जा रहा था।

इस दौरान स्पेंलडर बाइक पर सवार 3 युवकों ने उसकी बाइक को टांग मारी और गिरा दिया। जिसके बाद उक्त लुटेरे ने तेजधार हथियार के बल गुलशन कुमार से चांदी का कड़ा और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना भार्गव कैंप के एएसआई भजन लाल को शिकायत दे दी है।
बता दें कि इससे पहले सुबह 7 बजे बस्ती दानिशमंदा में बाबूजगजीवन राम चौक से कुछ दूरी पर लुटेरों ने व्यक्ति से नगदी और सोने की चेन सहित अन्य सामान लूट लिया था। वहीं उसके बाद ऑटो सवार और सवारी को तेजधार हथियार और पिस्तौल के बल सुबह 5.30 बजे लूटेरों ने अपना शिकार बनाया था। हैरानी की बात यह है कि अभी तक पुलिस के हाथ एक भी वारदात को लेकर सफलता हाथ नहीं लगी है। जबकि तीनों वारदातों को अंजाम देने वाले बाइक सवार 3 लुटेरे ही शामिल है।
