Amritsarजालंधरः जाली वीजा और चोरी की गाड़ियां बेचने के मामले में प्रिंस...

जालंधरः जाली वीजा और चोरी की गाड़ियां बेचने के मामले में प्रिंस और उसके साथी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

6 पासपोर्ट, 3 कारों सहित अन्य सामान बरामद, जानें किन से जुड़े तार

जालंधर/वरुण: एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने चोरी की कारों पर नकली नंबर लगाकर और फजी कागजात तैयार करवा कारों को बेचने वाले गिरोह को बेनकाब करते तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमलजीत सिंह प्रिंस निवासी कालिया कालोनी फेस-2, लवप्रीत सिंह उर्फ लव निवासी गांव गूणियां जिला गुरदासपुर और बलजिन्द्र सिंह बुट्टर निवासी गांव अलगो जिला तरनतारन के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त और नाकेबंदी के दौरान पटेल चौंक के पास मौजूद थे।

जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कमलजीत सिंह प्रिंस, लवप्रीत सिंह उर्फ लव, बलजिन्द्र सिंह बुट्टर, गगनदीप सिंह गंगन, अवतार सिंह उर्फ़ सनी, कर्मजीत सिंह उर्फ़ बल्ली और सैमन ने मिलकर एक गिरोह बनाया हुआ है। उक्त आरोपी कारें चोरी कर उन पर जाली नंबर लगाकर और जाली कागजात तैयार करवा आगे बेचते हैं। इसके अलावा भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने का झूठा झांसा देकर उनसे ठगी करते हैं। इस समय वह चोरीशुदा कार नंबर पीबी30 एक्स 6769 मारका आई टवंटी में सवार होकर मकसूदां साइड से भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) की तरफ आ रहे हैं।

अगर इनकी कार रोक कर गहराई से जांच की जाए तो पुलिस के हाथ जाली पास्पोर्ट सहित कई सामान बरामद हो सकता है। एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने पटेल चौंक ने पास नाकाबंदी कर गिरोह के कमलजीत सिंह प्रिंस, लवप्रीत सिंह लव, बलजिन्द्र सिंह बुट्टर को गिरफ्तार कर आरोपितों के खिलाफ आईपीसी धारा 420, 465, 467, 468, 471, 379, 482, 411 और 120-बी के तहत मामला दर्ज कर किया है।  पुलिस जांच में आरोपियों के कब्ज़े से 6 पासपोर्ट, 3 कारें और 7 जाली वीजा की फोटो कॉपियां बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि इस गिरोह को राजनीति जगत के कुछ छुट भैय्या नेता और कुछ मीडिया अदारों के नुमाइंदो का संरक्षण भी प्राप्त था। जिसकी कुछ इनपुट पुलिस के हाथ लगे है। जिसका जल्द ही पुलिस खुलासा कर सकती है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...