Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः ट्रांसपोर्ट नगर में मर्डर केस में एक गिरफ्तार, अन्य की तालाश...

जालंधरः ट्रांसपोर्ट नगर में मर्डर केस में एक गिरफ्तार, अन्य की तालाश जारी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, हर्ष/वरुणः होली के दिन ट्रांसपोर्ट नगर में हुए कत्ल मामले में कमिशनरेट पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर एक आरोपी गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य साथी पुलिस की पहुंच से बाहर है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूर्य पुत्र प्रकाश निवासी स्वर्ण पार्क, नजदीक गदईपुर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि होली के दिन 4.15 बजे कैन्हया यादव ट्रांसपोर्ट नगर में अपनी गाड़ी के पास खड़ा था।

इसी दौरान राजू उर्फ लगड़ा ने उसकी मर्जी के खिलाफ उस पर रंग डाल दिया था। जिस दौरान दोनों में इस बात को लेकर बहसबाजी शुरू हो गई। दोनों में मामला इतना बढ़ गया कि इस दौरान राजू ने मौके पर सूर्य, आकाश और उसके साथ आए तीन लोगों को बुलाकर मृतक के चाचे कैन्हया से हाथापाई शुरू कर दी। जहां मौजूद मनोज अपने चाचा के बचाव के लिए आगे बड़ा तो उसी दौरान राजू उर्फ लगड़ा और उसके साथियों ने उसे पकड़ लिया।

सूर्य और आकाश ने मृतक मनोज यादव पर तीखी तीज से हमला कर दिया। जिसके बाद घटना स्थल पर इकट्ठे हुए लोगों को देखकर सभी हमलावर वहां से फरार हो गए। मौके पर पहुंची थाना 8 की पुलिस ने आईपीसी धारा  302, 148 और 149 के तहत मुकद्दमा नंबर 50 दर्ज कर आरोपी सूर्य पुत्र प्रकाश निवासी गद्दईपुर पार्क के पास गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य साथियों की तालाश के लिए पलुिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही पुलिस उनकी गिरफ्तारी भी दिखा सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -