Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः भाना सिद्धू के हक में उत्तरी किसान जत्थेबंदियां, किया ये ऐलान,...

जालंधरः भाना सिद्धू के हक में उत्तरी किसान जत्थेबंदियां, किया ये ऐलान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: भाना सिद्धू के हक में किसान जत्थेबंदियां उतर गई है। इस दौरान किसान नेता जंग वीर सिंह ने कहा कि भाना सिद्धू पर झूठे पर्चे दर्ज करके उसे फंसाया जा रहा है। भाना सिद्धू समाज की सेवा कर रहा है। किसान जत्थेबंदियां लोगों और समाज के हक की बात करता है। सरकार को चाहिए कि वह उसकी  मदद कर लोगों को बचाए न की उस पर झूठे पर्चे दर्ज कर जेलों में भेजें। इस दौरान किसान नेता ने कहा कि जो काम भाना सिद्धू कर रहा है, वह सरकार का काम है। 

ठग ट्रैवल एजेंट के खिलाफ कार्रवाई करना सरकार का काम होता है। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे एजेंट पर पाबंदी लगानी चाहिए ना कि जो समाजसेवी व्यक्ति एजेंटों से लोगों के पैसे उन्हें दिलवाता है उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

हालत यह हो गए हैं कि पंजाब की युवा पीढ़ी विदेश जाने को मजबूर हुई है। वहीं पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की बिगड़ी स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की है कि वह जल्द से जल्द भाना सिद्धू  के खिलाफ दर्ज किए गए पर्चों को वापिस ले, नहीं तो आने वाले समय में किसान जत्थेबंदियां भाना सिद्धु के हक में सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगी। 

प्रितपाल सिंह ने कहा कि भाना सिद्धू  के साथ सरेआम धक्का किया जा रहा है। आज भाना सिद्धू लोगों के हक की आवाज उठा रहा हैं तो उसे जेल में बंद कर दिया जाता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाना सिद्धू के खिलाफ धक्केशाही बंद कर दो, नहीं तो कल को यहां पर 20 और भाना सिद्धू सड़कों पर आएंगे। उन्होंने भाना सिद्धू को रिहा करने और उसे पर दर्ज किए गए पर्चों को रद्द करने की मांग की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -