जालंधर: (ENS) थाना आठ की पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जसबीर सिंह निवासी हरगोबिंद नगर और स्मृति के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जिसकी पुलिस जल्द प्रेसवर्ता कर खुलासा कर सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना आठ के जांच अधिकारी एसआई मोहन सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान बल्ले फार्म के पास मौजूद थे, जहां उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों कोे गिरफ्तार कर दोनों के पास से 20 ग्राम होरोइन बरामद की है।
पुलिस रिमांड दौरान यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों सह हेरोइन की सप्लाई को कहां से लेकर आए थे और किसे देने के लिए जा रहे थे।

