Breaking NewsJalandhar News: इस इलाके में लगातार बढ़ रहा जलस्तर, पानी में उतरी...

Jalandhar News: इस इलाके में लगातार बढ़ रहा जलस्तर, पानी में उतरी किश्ती, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथलाः गांव बागोवाल में भी पानी से हाल हुआ बेहाल

जालंधर, ENS: पंजाब में बारिश का कहर जारी है। 10 जिले बाढ़ के कारण बुरी तरह प्रभावित हैं। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, अमृतसर, तरनतारन और मोगा में हालात काफी चिंताजनक बने हुए हैं। देर रात रोपड़ हैडवर्कस से फिल्लौर में पानी छोड़ा गया। जिसके बाद आज शनि मंदिर में 2 फीट तक पानी घुस गया। गांव में पानी 8 फीट तक भर गया है और रास्ता बंद कर दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि शनि मंदिर में लगातार पानी का स्तर बढ़ रहा है। व्यक्ति ने बताया कि 2 घंटे पहले पानी का स्तर 2 फीट तक था, लेकिन अब बढ़ना शुरू हो गया है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। लोगों को किश्ती के जरिए निकालकर सुरक्षित स्थान लेकर जाया जा रहा है। किश्ती चलने की वीडियो भी सामने आई है। घर पानी में बुरी तरह से डूब गए है। गांव में भारी मात्रा में पानी आ जाने से फसलें भी नष्ट हो गई है। दूसरी ओर कपूरथला में गांव बागोवाल के लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें मदद नहीं मिल रही है। गांव के लोग प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। लोगों ने बताया कि लगभग एक महीने से गांव बाढ़ की चपेट में है। गांव में लगभग 8 से 10 फीट पानी भर चुका है। कुछ ऊंची जगहों पर स्थित घरों में पानी नहीं पहुंचा है और लोग नाव के जरिये अपने घरों में जाकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। लोग लगातार सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। लगातार हो रही बारिश से हालात खराब होने शुरू हो गए है। दूसरी ओर प्रशासन द्वारा दरिया के पास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। घरों को अब खाली करवा दिया गया है। लेकिन आज फिल्लौर में पानी का स्तर काफी बढ़ गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

शेयर बाजार में उछालः सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा और निफ्टी 25750 के पार

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार...

Punjab News: भीषण सड़क हादसे में नाबालिग की मौत, देखें वीडियो

पटियालाः समाना में भवानीगढ़ रोड पर भीषण सड़क हादसा...

Cafe में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामले में महिला समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार स्थित एक...

Punjab News: महिला के कत्ल केस में पुलिस ने 2 शूटर का किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

अमृतसरः गुरु की वडाली इलाके में दलबीर कौर की...

Punjab News: कार सवारों ने नर्स से की अश्लील टिप्पणी, बचाने आए भाई को पीटा, देखें वीडियो

लुधियानाः बस स्टैंड के बाहर मुंहबोले भाई का इंतजार...

शेयर बाजार में उछालः सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा और निफ्टी 25750 के पार

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार शुरुआत हुई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में शुरुआती...

Punjab News: भीषण सड़क हादसे में नाबालिग की मौत, देखें वीडियो

पटियालाः समाना में भवानीगढ़ रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक्टिवा पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना...

Cafe में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामले में महिला समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार स्थित एक कैफे में दो सहकर्मियों द्वारा 22 वर्षीय युवती से कथित...

Punjab News: महिला के कत्ल केस में पुलिस ने 2 शूटर का किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

अमृतसरः गुरु की वडाली इलाके में दलबीर कौर की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा...