जालंधर (ENS): चिकचिक चौक के पास गाड़ी और एक्टिवा की टक्कर के बाद हुए विवाद की फुटेज सामने आई है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि टक्कर होने पर गाड़ी में सवार व्यक्ति पहले बाहर निकलता है, फिर बाद में गाड़ी से कोई चीज निकाल कर लाता है। जिस पर एक्टिवा सवार युवकों से बहस बाजी शुरू हो जाती है। जिसके बाद दोनों पक्ष अपने अपने साथियो को फ़ोन कर बुला लेते है।
बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार व्यक्ति के बाउंसरों द्वारा एक्टिवा सवारों को पीटा भी गया। इस दौरान एक्टिवा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में एक्टिवा को आग लगा दी गई। दिन दहाड़े मामूली बात को लेकर एक्टिवा को आग लगाने को लेकर मामला गरमाया हुआ है। हादसे के बाद दोनों पक्षों के लोग मौके से चले गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।
मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक्टिवा को आग लगी है। उनसे पहले पेट्रोलिंग टीम पहुंची थी, लेकिन तब मौके पर किसी ने कोई शिकायत नहीं दी और न ही एक्टिवा के मालिकों का पता चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
