Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News : 4.72 किलो ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

Jalandhar News : 4.72 किलो ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (Ens) : AIG जगजीत सिंह सरोया के दिशा- निर्देशों पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने एक नशा तस्कर को भारी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित गिरफ़्तार किया है। आरोपी की पहचान महिंदरजीत सिंह उर्फ महिर निवासी पिंड बड़ा पिंड, थाना फिल्लौर के रूप में हुई है।

इस मामले में जानकारी देते हुए एआईजी जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि ANTF टीम के ASI मनजीत सिंह अन्य मुलाजिमों के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में गश्त कर रहे थे। तभी गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिर को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 4 किलो 72 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले करीब 12 सालों से नशा तस्करी में शामिल था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हेरोइन की खेप कहां से लाता था और आगे किसे सप्लाई करता था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -