Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: कमरों का ताला तोड़कर 25 हजार की नकदी ले गए...

Jalandhar News: कमरों का ताला तोड़कर 25 हजार की नकदी ले गए चोर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः थाना मकसूदां के अधीन आते गांव में चोर मजदूरों के कमरों का ताले तोड़कर 25,000 चुराकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते पंकज यादव निवासी बदायूं (यू.पी.) हाल निवासी गांव कबूलपुर तथा कंचन कुमार निवासी जिला रोहता बिहार हाल निवासी गांव कबूलपुर ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे दोनों अपने-अपने कमरों को ताला लगाकर ड्यूटी पर चले गए थे। शाम को जब कमरे पर पहुंचा तो देखा कि कमरे तथा उसके साथ वाले कमरे के ताले टूटे पड़े थे। जब उसने कमरे में जाकर देखा तो पाया कि उसका सामान बिखरा हुआ था। कमरे में रखी 10 हजार की नकदी गायब थी। जिसके बाद साथी पंकज यादव को सूचित किया।

पंकज ने बताया कि कमरे में पहुंचा तो देखा कि उसके कमरे का ताला टूटा हुआ था और सामान पूरी तरह से बिखरा हुआ था। जांच की तो पता चला कि कमरे में रखी 15 हजार रुपए गायब थे। इस संबंधी फैक्टरी मालिक प्रशांत गंभीर को सूचना दी तथा उन्होंने इस चोरी के बारे थाना मकसूदां की पुलिस को भी सूचित कर दिया। थाना मकसूदां पुलिस के ए.एस.आई. राजिन्द्र सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू की।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -