Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: ई-रिक्शा से नई इमारत से ईंटे चोरी करते चोर हथियार...

Jalandhar News: ई-रिक्शा से नई इमारत से ईंटे चोरी करते चोर हथियार सहित काबू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: कालोनी में बन रहे मकान में ईंटे चोरी करने की घटना सामने आई है। जहां देर रात कमल विहार में ई-रिक्शा से ईंटे लोड करके व्यक्ति लेकर जाने लगा था। लेकिन लोगों की सतर्कता के रहते चोर को काबू कर लिया गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना मकान के मालिक को दी। मौके पर मकान मालिक ने आकर देखा व्यक्ति के साथ 2 अन्य लोग शामिल थे। इस दौरान नौजवानों के पास से तेजधार हथियार भी बरामद हुआ। मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। ई-रिक्शा चालक ने गाड़ी का नंबर ढका हुआ था, जिसके कारण घटना के बारे में पता ना चल सके। एएसआई कुलदीप सिंह ने कहा कि चोर को काबू करने की इलाका निवासियों से सूचना मिली थी। एएसआई ने कहा कि ई-रिक्शा में लोड की हुई ईंटे बरामद कर ली गई है।

वहीं व्यक्ति को काबू कर लिया गया। मकान मालिक से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित ने बताया कि चोर के कब्जे से दातर भी बरामद किया गया। व्यक्ति ने कहा कि 3 से 4 लोग थे, लेकिन एक काबू कर लिया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। व्यक्ति ने कहा कि हालात यह हो गए अच्छे घरों के लोग वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ई-रिक्शा होने के बावजूद घटनाओं को अंजाम दे रहे है। दूसरी ओर ई-रिक्शा चालक ने कहा कि वह सुखपाल सिंह है और उसने लैदर कॉप्लैक्स के नौजवानों से पैसे लेने थे। जिसके बाद वह सवारियों को बस स्टैंड पर छोड़कर यहां आए थे।

जिसके बाद उन्होंने ईंटे लोड करने के लिए कहा था। सुखपाल ने कहा कि वह सुबह लैदर कॉप्लैक्स के नौजवानों के पते पर ले जा सकता है। व्यक्ति ने कहा कि नंबर प्लेट पर कपड़ा लगना वारदात को अंजाम देने की ओर दर्शाता है। वहीं पुलिस ने घटना स्थल से लोहे की रॉड बरामद की है। जिसके बाद पुलिस ई-रिक्शा चालक को काबू करके थाने ले जा रही है। जांच अधिकारी हरमिंदर सिंह ने कहा कि व्यक्ति को काबू करके थाने ले जाया जा रहा है, वहीं ई-रिक्शा भी कब्जे में ले ली गई है। पुलिस का कहना है कि व्यक्ति से पूछताछ के बाद असल खुलासे होने पर कार्रवाई की जाएगी।

व्यक्ति ने नशा किया हुआ था और फोन लॉक था। लोगों ने फोन का लॉक खोलने के लिए कहा और परिजनों से बात करने की कोशिश की, लेकिन व्यक्ति ने फोन का लॉक नहीं खोला। व्यक्ति ने कहा कि दीपू परिवार के साथ रेलवे स्टेशन से वापिस लौट रहे थे। इस दौरान देखा व्यक्ति ईंटे लोड कर रहा था और उन्हें देखने के बाद साइड पर हो गया। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना दी। व्यक्ति ने कहा कि तेजधार हथियार से हमला करने की कोशिश की, लेकिन तब तक लोग मौके पर पहुंचे और एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया और दूसरे को काबू कर लिया गया। मामले की शिकायत सोसायटी की ओर से दी जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -