.
JalandharJalandhar News: गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुए विवाद व मारपीट के विरोध...

Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुए विवाद व मारपीट के विरोध में सिख संगठनों ने किया थाने का घेराव, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः महानगर के गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर बीते 18 सितंबर को कूड़े को लेकर हुए विवाद और मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जहां, पीड़ित परिवार और सिख संगठनों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में डिवीजन नंबर 5 थाने के बाहर प्रदर्शन किया गया और थाने के बाहर बैठकर सिमरन व नाम जप कर रोष प्रकट किया गया।

पीड़ित परिवार ने बताया कि 18 सितंबर को उनके पिता गुरुद्वारा साहिब से नित्यनेम करके बाहर निकले थे। इस दौरान वहां कचरे को लेकर मामूली कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि गुरुद्वारा साहिब के प्रधान पक्ष के लोगों ने परिवार के साथ मारपीट की। इस दौरान बुजुर्ग माता के सिर पर रॉड या डंडे से वार किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और सिर में करीब साढ़े तीन इंच का गहरा कट लगने के कारण चार टांके आए।

पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि हमलावरों ने उनकी माता और पिता पर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की, जिसकी सीसीटीवी फुटेज उनके पास है, लेकिन पुलिस राजनीतिक दबाव के कारण निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है।

पीड़ित पक्ष के वकील और परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई करने के बजाय केवल खानापूर्ति की है। एडवोकेट साहिल ने बताया कि इस मामले में धारा 323 (अब बीएनएस की धारा 115) के तहत कार्रवाई बनती है, जो कि नॉन-कॉग्निजेबल (गैर-संज्ञेय) अपराध है। इसके बावजूद पुलिस ने बिना किसी उचित प्रक्रिया के बुजुर्ग पीड़ित बलजीत सिंह को घर से यह कहकर उठाया कि एसएचओ साहब बाहर खड़े हैं और बातचीत करनी है, लेकिन उन्हें जबरन थाने ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने चप्पल तक नहीं पहनने दी और मनमाने ढंग से कार्रवाई की।

दूसरी ओर, इस विवाद के पीछे एक दुकान को लेकर पुराना तनाव भी सामने आ रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे पिछले कई सालों से दुकान का किराया दे रहे हैं, लेकिन गुरुद्वारा कमेटी के कुछ लोग पुरानी रंजिश के चलते उन्हें परेशान कर रहे हैं और उन पर दबाव बनाया जा रहा है। इससे पहले भी उन पर हमला किया जा चुका है, जिसका कोर्ट में केस चल रहा है।

थाने के बाहर सिमरन कर जताया विरोध
इंसाफ न मिलने और पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज सिख संगठनों और स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराएं नहीं जोड़ी गईं और सीसीटीवी फुटेज सामने नहीं लाई गई, तो एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। फिलहाल थाने के बाहर धरने पर बैठे लोग वाहेगुरु का सिमरन कर अपना रोष जता रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 3 नाबालिग बच्चे लापता होने के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के टिब्बा इलाके में तीन बच्चों के...

Punjab News: टिप्पर व स्विफ्ट कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः शहर के मोगा-फिरोजपुर रोड पर गांव घलकलां के...

Punjab News: ससुरालियों व पत्नी के अवैध संबंध से तंग आकर व्यक्ति ने दी जान, देखें वीडियो

परिवार वालों ने पुलिस-प्रशासन से लगाई इंसाफ की गुहार लुधियानाः...

सरस्वती विद्या मंदिर गुलरवाला में सामूहिक गान कार्यक्रम आयोजित

बददी,सचिन बैंसल: राष्ट्रभक्ति एवं मातृभूमि के प्रति सम्मान की...

Punjab News: 3 नाबालिग बच्चे लापता होने के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के टिब्बा इलाके में तीन बच्चों के अचानक लापता होने से परिवार और आसपास के लोगों में...

Punjab News: अगल-अलग मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हेरोइन व हथियार बरामद, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले भर में नशे के खिलाफ शुरू की गई सख्त मुहिम के तहत जंडियाला पुलिस को बड़ी कामयाबी...

Punjab News: टिप्पर व स्विफ्ट कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः शहर के मोगा-फिरोजपुर रोड पर गांव घलकलां के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां, मिट्टी से...

Punjab News: ससुरालियों व पत्नी के अवैध संबंध से तंग आकर व्यक्ति ने दी जान, देखें वीडियो

परिवार वालों ने पुलिस-प्रशासन से लगाई इंसाफ की गुहार लुधियानाः जिले के हैबोवाल इलाके में पारिवारिक विवाद से परेशान एक...