.
JalandharJalandhar News: विवादों में घिरे ASI के मामले में ADCP का आया...

Jalandhar News: विवादों में घिरे ASI के मामले में ADCP का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: परागपुर चौंकी इंचार्ज को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें चौंकी इंचार्ज एएसआई हरदयाल के पास व्यक्ति शिकायत देने के लिए गया, जहां उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो को लेकर एडीसीपी-2 माधवी शर्मा ने बताया कि मामले की वास्तविक स्थिति अलग है। उन्होंने कहा कि 21 सितंबर 2026 की शाम गांव नंगल करार खां में दो पक्षों के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद दोनों पक्ष अस्पताल में भर्ती हुए थे।

पुलिस को दोनों पक्षों की MLR (Medico-Legal Report) प्राप्त हुई हैं। इन MLR के आधार पर मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एडीसीपी ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर नशे से संबंधित जो आरोप लगाए जा रहे हैं, उनके संबंध में अभी तक पुलिस के सामने कोई तथ्य या शिकायत सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले के नशे वाले एंगल की भी गंभीरता से जांच करेगी। यदि जांच के दौरान कोई तथ्य सामने आता है तो उसके अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि कांग्रेस नेता अंगद दत्ता का पुलिस के साथ विवाद होने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि अंगद दत्ता थाने में गया और कह रहा कि दो दिन पहले तस्कर को पकड़ा था और उन्होंने तस्कर के खिलाफ क्या कार्रवाई की। जिसके बाद वह एएसआई से अधिकारियों के फोन आने के बारे में पूछा गया।

इस दौरान कार्रवाई को लेकर एएसआई ने कहाकि उनके पास कोई तस्कर नहीं आया। जिसके बाद एएसआई भड़क गया और कहने लगा कि कह दें चौंकी इंचार्ज कुछ नहीं कर रहा। वहीं वीडियो बनती देख एएसआई कुर्सी से उठा और उसने वीडियो बंद करवा दी। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले नंगल गांव में करण नामक लड़के ने नशा तस्कर को काबू किया था। ऐसे में गांव में नशा बिकने को लेकर करण ने तस्कर के खिलाफ थाने में सूचना दी। ऐसे में पीड़ित 3 दिन लगातार शिकायत देने के लिए थाने के चक्कर काटता रहा। आरोप है कि उसकी शिकायत थाने में नहीं लिखी गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने पर एथलीट सीमा कुमारी को बधाई दी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एशियाई खेल-2026...

बस और कार की टक्कर, परिवार के 3 लोगों की मौत, देखें वीडियो

शिमलाः जिले के घणाहट्टी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे...

मुख्यमंत्री ने बाजरा व धान खरीद कार्यों की समीक्षा की

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन से पहले एलपीयू के ‘गियर अप सीज़न 5’ में 6,000 से ज़्यादा इनोवेटर्स ने लिया हिस्सा

जालंधर (Ens): भारत के प्रमुख स्टूडेंट इनोवेशन चैलेंज, स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 ने देश भर के हज़ारों युवा इनोवेटर्स...

Jalandhar News: श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले पर ड्रोन से रखी जा रही पैनी नजर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री सिद्ध बाबा सोढल जी के पवित्र मंदिर में लगने वाले मेले को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को...

मुख्यमंत्री ने एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने पर एथलीट सीमा कुमारी को बधाई दी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एशियाई खेल-2026 में महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ की प्रतिस्पर्धा में...

बस और कार की टक्कर, परिवार के 3 लोगों की मौत, देखें वीडियो

शिमलाः जिले के घणाहट्टी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।...