.
JalandharJalandhar News: श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले पर ड्रोन से पैनी नजर,...

Jalandhar News: श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले पर ड्रोन से पैनी नजर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: श्री सिद्ध बाबा सोढल जी के पवित्र मंदिर में लगने वाले मेले को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए, पुलिस द्वारा ड्रोन के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र और आसपास के इलाकों की निगरानी की जा रही है।

ड्रोन कैमरों के जरिए मेले में आने-जाने वाले लोगों और भीड़ की गतिविधियों पर पैनी नज़र रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। पुलिस द्वारा मंदिर और मेला क्षेत्र के आसपास की इमारतों की छतों और अन्य संवेदनशील स्थानों की भी बारीकी से निगरानी की जा रही है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि, विशेषकर किसी व्यक्ति के पास हथियार या अन्य आपत्तिजनक वस्तु होने की आशंका पर पुलिस टीमों द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कमिश्नरेट पुलिस द्वारा मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की जाती है कि वे पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, भीड़ में अपने कीमती सामान और बच्चों का विशेष ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि के बारे में तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी को सूचित करें। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा सिद्ध बाबा सोढल जी के मेले को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाई जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर...

हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

एंटीबायोटिक के दुरुपयोग से बढ़ रहा रोगाणुरोधी प्रतिरोध

ICFAI विवि के 200 से अधिक फार्मेसी विद्यार्थियों ने...

कुरुक्षेत्र में कल मनाई जाएगी महर्षि बाल्मीकि जयंती

चण्डीगढ: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण...

मुख्यमंत्री ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के...

हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए...

एंटीबायोटिक के दुरुपयोग से बढ़ रहा रोगाणुरोधी प्रतिरोध

ICFAI विवि के 200 से अधिक फार्मेसी विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली बददी,सचिन बैंसल: एंटीबायोटिक दवाओं के अनावश्यक और गलत...

Punjab News: 1 किलो हेरोइन, दो पिस्टल व दो मैगजीन के साथ 2 युवक काबू, देखें वीडियो

मोगाः जिले भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बधनी कलां पुलिस टीम कार्रवाई करते...