बद्दी,सचिन बैंसल: रोटरी क्लब बद्दी की ओर से रोटरी की ‘महाकुंभ मुहिम’ के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए अपना योगदान दिया। रक्त संग्रह के लिए पंचकूला स्थित सरकारी अस्पताल से डॉ. अमित स्वामी के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम बद्दी पहुंची।
डॉ. अमित स्वामी ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त से दो जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बचाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में किसी तरह की कमजोरी नहीं आती। चिकित्सकीय मानकों के अनुसार स्वस्थ व्यक्ति करीब तीन माह के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है।
रक्तदान शिविर में रोटरी क्लब बद्दी के अध्यक्ष रोटेरियन संजीव वर्मा, रोटेरियन अतुल गुप्ता, डॉ. निधि गुप्ता, कार्तिक शर्मा, जगदीप अरोड़ा, सतीश कौशल और करण शर्मा सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। अध्यक्ष संजीव वर्मा ने कहा कि क्लब भविष्य में भी समाजसेवा के ऐसे कार्य लगातार जारी रखेगा।