जालंधर, ENS: कांग्रेस दफ्तर के बाहर पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा के खिलाफ निहंग जत्थेबंदियों द्वारा रोष जाहिर किया गया। दरअसल, बीते दिन जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह के खिलाफ लगे एनएसए को लेकर सुखजिंदर रंधावा का बयान सामने आया था, जिसमें एनएसए ना तोड़ने के बारे में कहा गया था। इसी के विरोध में आज निहंग जत्थेबंदियों द्वारा सुखजिंदर रंधावा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
मामले की जानकारी देते हुए सिख व्यक्तियों ने कहा कि सुखजिंदर रंधावा ने जो अमृतपाल सिंह के खिलाफ बयान दिया, वह निंदनीय है। उन्होंने कहाकि अमृतपाल के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर अगर सुखजिंदर रंधावा माफी मांगता है तो ठीक नहीं तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने सरकार से भी सुखजिंदर रंधावा के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की गई।
आज प्रर्दशन करते हुए सुखजिंदर रंधावा का पूतला फूंककर प्रदर्शन किया गया। वहीं अन्य सिख नौजवान ने कहा कि वह नशे को पंजाब से खत्म करने में जुटे हुए है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सभी सरकारों द्वारा नशे पर चुनाव लड़े गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सज्जन को टिकट देकर चुनाव लड़वाए। ऐसे में जिसने पहले ही पंजाब के लोगों का कत्ल किया है, उन्हें टिकट देकर चुनाव लड़वाए जा रहे है।
