जालंधर, ENS: सूच्ची पिंड से एलपीजी गैस को पठानकोट चौक के पास खुले प्लाट में गाड़ियां खड़ी करके गैस चोरी के मामले में अहमद नामक व्यक्ति द्वारा पुलिस कमिशनर को मांग पत्र दिया गया। दरअसल, सूच्ची पिंड से इंडेन गैस की रिफाइनरी है, जहां से आधे पंजाब को और कुछ पंजाब के बाहर क्षेत्र जैसे जम्मू कश्मीर में भी गैस भेजी जाती है। इसी बीच गाड़ियों से गैस चोरी करके सम्राज्य चला रहे 10 नंबर के कुछ लोग सरेआम कुछ निजी अपनी जगह पर घटना को अंजाम दे रहे है।
उक्त व्यक्ति एलपीजी ट्रकों से गैस चोरी करते हैं और उसके बाद वह ट्रक जम्मू के लिए रवाना हो जाते है। सबसे बड़ी बात इतनी गैस निकलने के बावजूद भी प्लांट पर पूरी कैसे हो जाती है यही सबसे बड़ा चिंताजनक विषय है। जालंधर पठानकोट रोड पर स्थित खाली प्लाट से कुछ वीडियो भी आई कि जहां ट्रक ले जाकर गैस वाहनों से निकाली हैं। मामले की जानकारी देते हुए ठाकुर हेमंत प्रताप सिंह ने कहाकि एलीपीजी गैस लीक मामले में उनके पास वीडियो मौजूद है।
आरोप है कि इस मामले को लेकर 2 दिन से उन्हें मामला शांत रखने की धमकी दी गई। ठाकुर ने कहाकि 2025 में गैस लीक मामले में हुए ब्लास्ट में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान घटना में शामिल अवतार सिंह मति, रमेश कुमार उर्फ मामा, सुखविंदर सिंह सुक्खा पर चोरी का मामला दर्ज हुआ था। आरोप है कि उस दौरान भी गैस चोरी के कारण हादसा हुआ था और अब प्रशासन से अपील की है कि उस पर्चे भी खोला जाए और गैस चोरी करने के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।