गुरदासपुरः जिले के फतेहगढ़ चूड़ियां शहर में चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बेखौफ चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जिससे आये दिन लोगों के अंदर डर का माहौल बना रहता है। इसी बीच चोरों के एक गिरोह ने शहर में ही एक NRI के घर को निशाना बनाया है।
घर के मालिक विदेश में रहते हैं और घर काफी समय से बंद था। NRI परिवार के रिश्तेदारों ने बताया कि जब वे करीब एक महीने बाद घर की सफाई के लिए यहां पहुंचे, तो बाहर के ताले तो लगे हुए थे, लेकिन घर के कुछ कमरों के ताले टूटे हुए थे और सभी अलमारियां व संदूक भी टूटे पड़े थे। उन्होंने बताया कि घर में रखा करीब 12 तोला सोना, विदेशी मुद्रा और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया।
उन्होंने पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। वहीं, फतेहगढ़ चुड़ियां पुलिस स्टेशन के इंचार्ज सुरिंदर पाल सिंह ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है और वे केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
