Punjab Govt
HomeBreaking NewsJalandhar News: गोलियां चलने को लेकर डॉक्टर ने किया खुलासा, देखें वीडियो

Jalandhar News: गोलियां चलने को लेकर डॉक्टर ने किया खुलासा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

DCP Dhillon का आया बयान, घटनास्थल से मिले अहम सुराग

जालंधर, ENS: संतोखपुरा में डॉक्टर यशपाल के घर के बाहर बाइक सवार 3 व्यक्ति ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं इस घटना को लेकर डॉक्टर ने मीडिया से बात करते हुए खुलासा किया है। देर रात 1.40 बजे यह घटना हुई है। घटना के दौरान वह पत्नी और बेटी के साथ घर पर मौजूद थे। इस दौरान बेटी पढ़ाई कर रही थी और अचानक पटाखों की आवाज सुनाई दी। डॉक्टर ने कहा कि पहले लगा कि शायद पटाखे चल रहे है। डॉक्टर ने बताया कि 2 दिन पहले उन्होंने कार नई खरीदी थी, जिसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे में देखा कि कोई कार को छेड़ रहा है।

इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी में देखा कि युवक द्वारा कार पर फायरिंग की गई। युवक ने कार पर पिछले शीशे पर 3 गोलियां चलाई। इसके बाद कैमरे की ओर युवक ने गोलियां चलाई। घटना के दौरान 2 लोग मौजूद थे और गोलियां चलाने के बाद बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। डॉक्टर ने कहा कि उनका किसी के साथ कोई विवाद नहीं है और ना ही कोई फिरौती की उन्हें कॉल आई है। डॉक्टर ने कहाकि पुलिस अधिकारी भी पूछ रहे थे कि किसी पर कोई शक है, लेकिन उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है।

वहीं दूसरी ओर डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि मोगा में प्रेक्टिस करते डॉक्टर के घर पर गोलियां चलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस मामले में कोई रंजिश का मामला सामने नहीं आया है और ना ही कोई फिरौती की कॉल सामने आई है। डीसीपी ने कहा कि कुछ अहम सुराग उन्हें मिले है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दूसरी ओर घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि व्यक्ति बाइक सड़क के बीच में लगाकर खड़ा हो जाता है। इस दौरान दूसरा युवक पहले कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग करता है, जिसके बाद घर पर फायरिंग करने लग जाता है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक बड़े आराम से मौके से फरार हो जाते है। वहीं दूसरी सीसीटीवी में सिख युवक सरेआम कार पर फायरिंग करता हुआ दिखाई दिया। फायरिंग के दौरान कोई चीज उसकी सड़क पर गिर गई और उसे उठाने के बाद वह घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लग गया।

बताया जा रहा है कि तीसरा युवक दूर खड़ा हुआ था जो कि कैमरे में नहीं आया। घटना देर रात 1.40 बजे की है। घटना की सूचना मिलते एसीपी जयंतपुरी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गई। घटना के दौरान डॉक्टर परिवार के साथ घर में मौजूद था। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवर बदमाशों ने 10 गोलियां चलाई है। पार्षद राजेश ठाकुर ने कहा कि देर रात 1.40 बजे की घटना है।

इस दौरान देर रात 2 बजे उन्हें डॉक्टर यशपाल का फोन आया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पार्षद ने कहाकि मामला पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर के ध्यान में ला दिया गया है और उन्होंने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। पार्षद ने कहा कि वह डॉक्टर को 20 सालों से जानते है और डॉक्टर मोगा में अस्पताल चलाते है। कैमरे में 3 व्यक्ति घटना को अंजाम देते हुए नजर आ रहे है। डॉक्टर की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -