.
JalandharJalandhar News: महेंद्रू मोहल्ला में घर पर जादू-टोना को लेकर हुआ विवाद,...

Jalandhar News: महेंद्रू मोहल्ला में घर पर जादू-टोना को लेकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महेंद्रू मोहल्ला में जादू-टोना को लेकर हंगामा देखने को मिला। जहां सरिता टडंन महिला द्वारा आरोप लगाए गए कि पड़ोस में प्रवासी रहते है और उनके द्वारा जादू-टोना किया जाता है। महिला ने कहा कि दो दिन से पड़ोसी प्रवासियों द्वारा हमारे घर की छत पर मगंलवार को नींबू फेंका था, जिस पर सिंदूर और पिन स्टिच लगी हुई थी। उन्होंने कहाकि कल शाम को उसने उठाया और पड़ोसियों को बुलाकर दिखाया। जिसके बाद उसने नींबू बाहर फेंक दिया। ऐसे में आज जब वह छत पर पौधों को पानी देने के लिए आई तो देखा उनके घर की छत पर काले रंग की गुड्डी मिली। गुड्डी की एक बाजू को मरोड़ दिया हुआ है।

सरिता ने कहा कि उसका पड़ोसियों पर जादू-टोना किए जाने को लेकर इसलिए शक है, क्योंकि उनके साथ कुछ समय पहले झगड़ा हुआ था। सरिता ने बताया कि पड़ोसी की पहचान कमला रानी है और यूपी के रहने वाले है। पड़ोसी यहां पर किराये पर रहते है। हालांकि भंडारी परिवार का यह घर है। महिला का आरोप है कि 2 माह पहले बेटी ने सोना धोने के लिए पड़ोसियों को दिया था और सोना निकालकर खा लिया था। इस दौरान उनके द्वारा पड़ोसियों के खिलाफ थाने शिकायत दी गई थी। दरअसल, बेटी ने डल्हौजी जाना था।

ऐसे में लुधियाना के अनमोल ज्वैलर की पर्ची भी उनके पास मौजूद है, जहां से उन्होंने सोने का कड़ा खरीदा था। जिसके बाद जब पड़ोसी से बात की गई तो वह विवाद करने लगा। ऐसे में डेढ से 2 ग्राम सोना का हेरफेर किया था। वहीं आज फिर जादू टोने को लेकर सभी पड़ोसियों को इकट्ठा किया और उक्त पड़ोसी को भी वह फोन करके बुलाती रही और मामले की सुलझाने की कोशिश की। लेकिन पड़ोसी आए नहीं, जिसके बाद उन्हें मजबूरन फिर से पुलिस को घटना संबंधी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। ऐसे में पुलिस का कहना हैकि दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद जांच की जाएगी और जांच के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: भाजपा की नशामुक्त पंजाब यात्राः लाहौरी गेट से हॉल गेट तक निकाला मार्च, देखें वीडियो

अमृतसरः भारतीय जनता पार्टी की नशामुक्त पंजाब यात्रा (अभियान)...

9 साल छोटी दुल्हन से शादी करेगा गैंगस्टर ढिल्ला, झज्जर में आज फेरे, देखें वीडियो

झज्जरः हरियाणा के झज्जर में आज गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला...

Punjab News: GMADA ऑफिस के बाहर AAP का प्रदर्शन, पुलिस और कार्यकर्ताओं में हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

मोहालीः ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) मुख्यालय पर...

दिल्ली के लिए रवाना हुए अभिजीत दीपके, क्या अब फिर से CJP संस्थापक करेंगे आंदोलन?

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके...

Punjab News: आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर युवती को बालों से पकड़ खींचा, मारे थप्पड़, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर में धार्मिक समागम में आए युवक-युवतियों के...

Punjab News: भाजपा की नशामुक्त पंजाब यात्राः लाहौरी गेट से हॉल गेट तक निकाला मार्च, देखें वीडियो

अमृतसरः भारतीय जनता पार्टी की नशामुक्त पंजाब यात्रा (अभियान) अमृतसर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में पहुंच गई है। लाहौरी गेट...

9 साल छोटी दुल्हन से शादी करेगा गैंगस्टर ढिल्ला, झज्जर में आज फेरे, देखें वीडियो

झज्जरः हरियाणा के झज्जर में आज गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला (45) की कंबोडिया की युवती से शादी होगी। वीरवार सुबह...

Punjab News: GMADA ऑफिस के बाहर AAP का प्रदर्शन, पुलिस और कार्यकर्ताओं में हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

मोहालीः ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) मुख्यालय पर 42 घंटे से चल रही ईडी की रेड को लेकर...

दिल्ली के लिए रवाना हुए अभिजीत दीपके, क्या अब फिर से CJP संस्थापक करेंगे आंदोलन?

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उनका कहना है कि...