Himachal Govt
JalandharJalandhar News: डिप्टी कमिश्नर ने श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले की तैयारियों...

Jalandhar News: डिप्टी कमिश्नर ने श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले की तैयारियों का लिया जायजा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जालंधर: डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने 25 सितंबर को मनाए जा रहे श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले की चल रही तैयारियों का जायज़ा लेते हुए अधिकारियों को मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जहां जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मेले की क्षेत्र में महत्ता को ध्यान में रखते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालु बिना किसी दिक्कत के श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले में शामिल होकर श्रद्धा भेंट कर सकें।

वालिया ने सुरक्षा, आवाजाही प्रबंधों का जायज़ा लेते हुए पुलिस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक संख्या में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती, महिला पुलिस, सुचारू निगरानी, आवाजाही के वैकल्पिक प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मंदिर, मंदिर को जाने वाले मुख्य मार्ग, आस-पास की सड़कों और मेले वाले स्थान की उचित सफाई, सजावट, मैडिकल टीमों सहित एम्बुलेंसों की तैनाती, पीने के पानी का इंतजाम, फायर ब्रिगेड और अस्थायी शौचालयों सहित अन्य आवश्यक बंदोबस्त समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग को मेले में लगने वाले स्टेजों और झूलों की आवश्यक जांच सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया। बिजली विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि कहीं तार ढीले या नीची हैं तो उन्हें जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में माथा टेकने और श्रद्धा भेंट करने के लिए आते हैं, जिनकी सुविधा के लिए प्रबंधों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को बेहतर आपसी तालमेल के साथ काम करने के लिए कहा ताकि श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को उचित ढंग से संपन्न करवाया जा सके।

बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमनिंदर कौर, डी.सी.पी. मनप्रीत सिंह ढिल्लों, डी.सी.पी. परमिंदर सिंह, डी.सी.पी. आदित्य वारियर, एस.डी.एम. शुभी आंगरा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Haryana News: अलिफ लैला क्लब फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

वारदात में इस्तेमाल जिगाना पिस्टल, 8 कारतूस और एक्सयूवी...

पंजाब सरकार राज्य में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए 1,300 करोड़ रुपये खर्च कर रही है: CM Mann

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों के हितों...

पंजाब पुलिस ने किशोरियों के लिए सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान की शुरुआत की

चंडीगढ़/लुधियाना: पंजाब पुलिस द्वारा 12 से 18 वर्ष की...

Phagwara News: Lovely Professional University में आयकर विभाग ने ‘आयकर चिंतन शिविर’ का करवाया आयोजन, देखें वीडियो

करदाताओं को योजना के प्रावधानों के प्रति किया गया...

Harbhajan Singh ETO ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा

चंडीगढ़: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ....

Haryana News: अलिफ लैला क्लब फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

वारदात में इस्तेमाल जिगाना पिस्टल, 8 कारतूस और एक्सयूवी 500 गाड़ी बरामद पंचकूलाः सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला नाइट क्लब में...

पंजाब सरकार राज्य में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए 1,300 करोड़ रुपये खर्च कर रही है: CM Mann

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों के हितों की रक्षा करने और कृषि को आधुनिक एवं लाभकारी व्यवसाय...

पंजाब पुलिस ने किशोरियों के लिए सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान की शुरुआत की

चंडीगढ़/लुधियाना: पंजाब पुलिस द्वारा 12 से 18 वर्ष की आयु की किशोरियों के लिए व्यापक जागरूकता एवं सशक्तिकरण अभियान...

Phagwara News: Lovely Professional University में आयकर विभाग ने ‘आयकर चिंतन शिविर’ का करवाया आयोजन, देखें वीडियो

करदाताओं को योजना के प्रावधानों के प्रति किया गया जागरूक फगवाड़ाः आयकर विभाग, उत्तर पश्चिम क्षेत्र की ओर से लवली...