जालंधर, ENS: 66 फुटी रोड पर स्थित White Diamond Resort के मालिक हनी रंधावा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 21 Fitness Gym में युवती को जफ्फी डालने के मामले में थाना 6 की पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद हनी पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं इस घटना की जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला शीशे के सामने अपनी मस्ती में फोन को देख रही है। इस दौरान हनी आता है और पीछे से उसे जफ्फी डाल लेता है, जिसके बाद महिला उससे कुछ बात करने के बाद हनी से दूर होकर वहां से चली जाती है। जानकारी अनुसार हनी गत देर शाम 8 बजे के बाद जिम पहुंचा था और उसने महिला ट्रेनर को पीछे से जफ्फी डाली थी।
