जालंधर, ENS: Swami Sant Dass Public School में बच्चों का प्रोग्राम करवाया जा रहा था। जहां प्रोग्राम में दुर्गा माता के मंत्र उच्चारण पर फैशन शो आयोजित करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो के वायरल होने पर हिंदू नेताओं में रोष पाया जा रहा है। बताया जा रहा हैकि इस घटना को लेकर हिंदू नेता पुलिस कमिश्नर दफ्तर में मांग पत्र देने पहुंचे।
Swami Sant Dass Public School के प्रोग्राम को लेकर हिंदू नेताओं में रोष, वीडियो वायरल#PunjabNews #SwamiSantDassSchool #ViralVideo #HinduLeaders #Protest #PublicOutrage #SchoolControversy #BreakingNews #PunjabUpdate #SocialMediaBuzz #LatestNews #TrendingVideo #EducationNews pic.twitter.com/sjgbvpVsPK
— Encounter India (@Encounter_India) October 29, 2025
हिंदू नेताओं का कहना है कि स्कूल में करवाए गए प्रोग्राम के दौरान धर्मिक मंत्र उच्चारण के दौरान स्टेज पर फैशन शो करवाया जा रहा है, जिसे उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंची है। इसी को लेकर वह स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर पुलिस कमिश्नर दफ्तर में धनप्रीत कौर को मांग पत्र दिया। उनकी मांग है कि वीडियों की जांच के बाद स्कूल के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए।
वहीं हिंदू संगठन ने कहा कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि 24 घंटे के अंदर पुलिस स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ कार्रवाई करे। अगर स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो हिंदू संगठनों के लोग स्कूल के गेट के आगे धरना लगाएंगे। दूसरी ओर इस मामले को लेकर अभी तक स्कूल मैनेजमेंट का कोई बयान सामने नहीं आया है।
