HomePunjabJalandharJalandhar News: सिंगर नूरां के घर फायरिंग मामले में आया नया मोड़,...

Jalandhar News: सिंगर नूरां के घर फायरिंग मामले में आया नया मोड़, संपत नेहरा ने मांगी थी एक करोड़ की फिरौती, सुनें ऑडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब की सूफी सिंगर ज्योति नूरां के घर के बाहर फायरिंग मामले में नया मोड़ सामने आ गया। हालांकि फायरिंग मामले एडीसीपी आकर्षि ने फायरिंग मामले में प्रेस वार्ता करके कहा था कि ज्योति नूरां के घर के बाहर कोई फायरिंग नहीं हुई है। लेकिन दूसरी ओर ज्योति नूरां के पति उस्मान ने चौकाने वाला खुलासा किया है। उस्मान ने बताया कि घर के बाहर फायरिंग मामले में 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी जा रही है। इसका खुलासा खुद ज्योति नूरां के पति उस्मान उर्फ अभि ने किया। उन्होंने बताया कि किसी संपत नैहरा के नाम से फिरौती मांगी जा रही है। पैसा न देने पर उनको लगातार थ्रेट कॉल आ रहे हैं। 2 दिन पहले घर जो फायरिंग हुई है, उन्हें शक है कि वो भी इसी मामले में हुई है।

इससे पहले भी कुछ संदिग्ध घर के बाहर चक्कर लगा चुके हैं। कमिश्नरेट पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन 6 महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पुलिस किसी को ट्रेस नहीं कर पाई। 2 दिन पहले हुई गोलीबारी के बाद भी पुलिस को बताया था। पुलिस मौके पर पहुंची और ये कहकर चली गई कि जांच कर रहे हैं। अभि ने बताया कि ज्योति से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी जा रही है। फिरौती मांगने वाले व्हाट्सएप कॉल करते हैं। फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी भी देते हैं। घर के बाहर चक्कर लगा चुके संदिग्ध-अभि ने बताया कि फिरौती मांगने वाले लोग उनको डराने के लिए कई बार रात को घर से बाहर चक्कर लगा चुके हैं।

घर से बाहर कई बार संदिग्ध लोग देखे गए हैं। हालांकि फायरिंग पहली बार ही 2 दिन पहले हुई है। इससे पहले भी इस तरह से डराने की 3 बार से ज्यादा कोशिश की जा चुकी है। अभि के अनुसार व्हाट्सएप कॉल करने वाला संपत नेहरा के नाम से 1 करोड़ रुपए मांग रहा है और न देने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी दे रहा है। इसकी पुलिस से भी शिकायत की गई है । कॉल करने वाले का नंबर भी दिया गया है, लेकिन आज तक ट्रेस नहीं हो पाया है। जिस संपत नेहरा के नाम पर ज्योति नूरां से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी जा रही है, वो लॉरेंस का राइट हैं।

उसे लॉरेंस गैंग का सबसे भरोसेमंद शार्पशूटर माना जाता है। वह गैंग के लिए फिरौती मांगने, हत्या और धमकी देने जैसे काम संभालता है। सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में संपत नेहरा का नाम हाईलाइट हुआ था। 2018 में संपत नेहरा तब सबसे ज्यादा चर्चा में आया जब हरियाणा पुलिस ने खुलासा किया कि उसने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की हत्या की साजिश रची थी। उसने मुंबई जाकर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी भी की थी।

संपत नेहरा को जून 2018 में हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। तब से वह विभिन्न जेलों में बंद है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि वह जेल के अंदर से भी अपने नेटवर्क के जरिए एक्टिव है। ज्योति नूरां के पति उस्मान ने बताया कि पुलिस ने 2 दिन पहले घर के बाहर फायरिंग करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। अभी उससे पूछताछ चल रही है। पुलिस ने उन्हें नहीं बताया है कि फायरिंग करने वाला कौन है और घर के बाहर किसके कहने पर फायरिंग करने आया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -